फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   raid on Drug supplier's house on police constable information in bilaspur himachal

बिलासपुर: पुलिस कांस्टेबल की निशानदेही पर ड्रग्स सप्लायर के घर छापामारी

Thu, 25 Mar 2021 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
raid on Drug supplier's house on police constable information in bilaspur himachal
बिलासपुर में ड्रग्स सप्लायर के घर पर छापामारी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नलवाड़ी मेला मैदान में 22 मार्च को चिट्टे के मामले में पकड़े गए पुलिस कांस्टेबल की निशानदेही पर पुलिस ने बिलासपुर के डियारा सेक्टर में ड्रग्स सप्लायर के घर पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस को आरोपी युवक के घर से 2.85 लाख रुपये की नकदी, 0.33 ग्राम अफीम और 1.56 ग्राम चिट्टा मिला। पुलिस ने सारे सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार करीब 5 बजे पुलिस ने डियारा सेक्टर में आरोपी के घर पर पूरे दलबल के साथ दबिश दी। करीब 4 घंटे तक क्यूआरटी टीम मौके पर तैनात रही। वहीं आरोपी के घर से नशे का सामान और कैश पुलिस ने बरामद किया है। एएसपी अमित शर्मा ने खुद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। आरोपी युवक के घर से करीब 1 किलोमीटर दूर नाले के नॉन में बकरियों के शेड में भी दबिश दी। यह भी आरोपी का ही शेड है। लेकिन वहां पर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। 
विज्ञापन


बताते चलें कि 22 मार्च को नलवाड़ी मेला मैदान लुहणू में एक पुलिस कांस्टेबल को पुलिस ने चिट्टा बेचने के मामले में पकड़ा था। उसे निलंबित कर विभागीय जांच बिठाई गई है। इसी के तार इस छापामारी से भी जुड़े हैं। पुलिस ड्रग सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल की निशानदेही पर डियारा सेक्टर में आरिफ के घर छापामारी की गई। इस दौरान चिट्टा और अफीम के साथ नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed