माल भी नहीं मिला और जमकर हो गई धुनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल के पास स्नेचर बुजुर्ग दंपति का पर्स छीनकर फरार हो गया। इससे पहले कि आरोपी जंगल में गायब हो जाता, मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर इसे दबोच लिया। बाद में लोगों ने इसकी जमकर धुनाई भी कर दी। घटना वीरवार दोपहर करीब सवा तीन बजे की है।
यह बुजुर्ग दंपति आईजीएमसी अस्पताल से चेकअप करवाकर लौट रहा था। जैसे ही आईजीएमसी के स्नोडन पंप हाउस के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे एक शख्स ने बुजुर्ग महिला के हाथ से पर्स छीन लिया।
इसके बाद यह ऊपर जंगल वाली सड़क की ओर भागने लगा। मौके पर काफी लोग भी मौजूद थे, जो केवी जाखू से बच्चों को लेने पहुंचे थे। इनमें कामटा एग्रीकल्चर एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के श्यामलाल कामटा भी शामिल थे।
लोगों ने स्नेचर का पीछा किया
बुजुर्ग के शोर मचाने पर कामटा के साथ दूसरे लोगों ने स्नेचर का पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर इसे पकड़ लिया। बाद में इसकी लोगों ने जमकर धुनाई कर डाली। इससे यह जख्मी भी हो गया।
कुछ लोगों ने जंगल में फेंका पर्स ढूंढ लिया और बुजुर्ग महिला के हवाले किया। पता चला कि पर्स में एटीएम कार्ड तो सही है मगर इससे 3700 रुपये की नकदी गायब है। बाद में आरोपी को आईजीएमसी ले जाया गया।
साथ ही लक्कड़ बाजार पुलिस को भी सूचना दी गई। उधर, लक्कड़ बाजार पुलिस का कहना है कि छीनाझपटी की सूचना मिली है लेकिन अभी किसी की शिकायत नहीं पहुंची है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने कहा कि संबंधित पुलिस चौकी को जांच के आदेश दिए गए हैं।