फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   private bus crush old lady at una.

पोती को स्कूल छोड़ने गई महिला को बस ने कुचला

Sat, 23 Jan 2016 10:21 AM IST
Updated Sat, 23 Jan 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
private bus crush old lady at una.

अपनी पोती को स्कूल बस में चढ़ाने गई बुजुर्ग महिला को प्राइवेट बस ने कुचल डाला। महिला ने यहां खड़े बच्चों को तो धक्का मारकर बचा लिया मगर खुद बस की चपेट में आ गई। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के ऊना में पेश आया।

विज्ञापन


यहां चिंतपूर्णी के गांव स्वाणा में शुक्रवार सुबह के समय एक निजी बस ने अपनी पोती को स्कूल बस में चढ़ाने आई महिला को कुचल डाला। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस की जानकारी के अनुसार स्वाणा गांव की दगेढ़ बस्ती की संतोष देवी (65) पत्नी स्व. सीताराम शुक्रवार की सुबह अपनी पोती को स्कूल बस पर चढ़ाने के लिए चौक पर खड़ी थी। तभी वहां पर एक न्यूट्रल में खड़ी निजी बस काफी देर से स्टार्ट नहीं हो रही थी, उसे धक्का मारकर स्टार्ट किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेकाबू हुई बस, महिला आई चपेट में

private bus crush old lady at una.

चालक बस में ही बैठा हुआ था। बस के अचानक स्टार्ट होने से ड्राइवर बस को कंट्रोल नहीं कर सका, जिससे स्कूल बस के पास खड़ी वृद्ध महिला ने अपनी पोती को एकदम से साइड में किया और खुद बस की चपेट में आ गई।

जिससे बस के अगले एवं पिछले टायर वृद्ध महिला पर चढ़ गए और महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय सड़क पर खड़े स्कूली बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। कई बच्चों ने भागकर जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया नहीं तो इस निजी बस के नीचे कुछ स्कूली बच्चे भी चपेट में आ सकते थे। वहीं, देहरा थाने के यातायात प्रभारी शशि भूषण कौल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने निजी बस को कब्जे में ले लिया है और बस चालक की पहचान संजीव कुमार के रूप में हुई है, जो अभी तक फरार है।

संदिग्‍ध हालत में मिला पंचायत सहायक सचिव का शव

private bus crush old lady at una.

पांवटा साहिब(सिरमौर)-पांवटा के कृपालशिला गुरुद्वारा के साथ लगते नाले में संदिग्ध अवस्था में एक पंचायत सहायक सचिव का शव मिला है। स्थानीय लोगों ने नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव के बारे में सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसएचओ पांवटा लायक राम सिसौदिया टीम सहित मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बिसरा रिपोर्ट जांच के लिए जुन्गा लैब में भेज दी गई है।

जानकारी अनुसार वीरवार देर शाम को स्थानीय कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को नाले में गिरा हुआ देखा। कच्ची सड़क के साथ गहरी पानी की नाली में पीठ के बल शख्स का कीचड़ के अंदर पड़ा था। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक युवक के बूट व जुराबें सही हालत में पाए गए। शरीर के किसी भाग में चोट के निशान नहीं थे। मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर आधार कार्ड, 30 रुपये व छोटा शैंपू पैकेट मिला।

आधार कार्ड चैक करने पर युवक की पहचान वेद प्रकाश (35) पुत्र तपेंद्र सिंह निवाशी कांटा मश्वा के रूप में की गई, जो गिरीपार के ठोंठा जाखल पंचायत में सेवारत थे। इसके बाद परिजनों को सूचित कर दिया गया। परिजनों ने पांवटा पहुंच कर मृतक की शिनाख्त कर ली। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

रांची मोड पर सड़क हादसे में युवक की मौत

private bus crush old lady at una.

डमटाल (कांगड़ा)-डमटाल में रांची मोड़ पर एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर हरबंस लाल पुत्र रतन चंद निवासी कश्मीरी मोहल्ला सुजानपुर (पंजाब) अपनी बाइक पर पठानकोट की तरफ जा रहा था।

डमटाल के रांची मोड़ पर पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे हरबंस लाल गंभीर रूप से जख्मी हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि आरोपी वाहन चालक भागने में कामयाब हो गया।

इसी बीच बाइक सवार को गंभीर अवस्था में देख राहगीरों ने डमटाल पुलिस चौकी को इसकी सूचना दी। ट्रैफिक हेड कांस्टेबल संत राम टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर नूरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed