पुलिस को चकमा देकर आरोपी फरार, दो सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर नेपाली मूल का एक युवक फरार हो गया। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में आनी के दो पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, अभी दोनों पुलिस कर्मचारी नेपाली युवक की तलाश कर रहे हैं।
डीएसपी सुरेश चौहान ने बताया कि आनी में एक ढाबे पर काम करने वाला नेपाली मूल का रेशम बुधवार शाम को नशे में धुत्त था। इस दौरान उसने प्रवासी पेंटर पर पत्थर से वार कर दिया। घटना में पेंटर को गंभीर चोटें आईं। पेंटर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी नेपाली युवक को कोर्ट में पेश किया गया।
कुमारसैन थाने में आरोपी के खिलाफ फिर से फरार होने का मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि आरोपी युवक की बेल न होने पर उसे कैथू जेल भेज दिया गया। आनी के एक कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल की ड्यूटी उसे कैथू पहुंचाने के लिए लगाई गई। नेपाली को बस से कैथू जेल लाया जा रहा था।
सैंज में बस का इंतजार करते समय आरोपी पुलिस कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद दोनों पुलिस कर्मचारी उसकी तलाश में जुटे हैं।
कुमारसैन थाने में आरोपी के खिलाफ फिर से फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त दोनों पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया है।