{"_id":"e5e9814c6215d6fb03f7a7e15e353465","slug":"police-submit-there-answers-to-women-commission","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरकिरी के बाद बोली पुलिस, हमने लीक नहीं की 'FIR'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किरकिरी के बाद बोली पुलिस, हमने लीक नहीं की 'FIR'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 08:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्राकृतिक यौन शोषण की शिकार महिला की एफआईआर सार्वजनिक होने के मामले में वीरवार को पुलिस ने महिला आयोग को जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
महिला आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए पुलिस प्रशासन ने लिखा है कि उनकी ओर से एफआईआर लीक नहीं हुई है और न ही इस मामले के सामने आने के बाद पीड़ित महिला की ओर से उनके पास कोई शिकायत आई है।
महिला की शिकायत के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करती। अब महिला आयोग पुलिस के जवाब से कितना संतुष्ट है इस पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था मामला
अमर उजाला ने 10 अप्रैल के अंक में यौन पीड़िता मामले में शिमला पुलिस आई शक के दायरे में के शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर पर संज्ञान लेते हुए महिला आयोग ने इस बारे में पुलिस से जवाब मांगा। इस पर पुलिस ने जवाब भेज कर अपना पक्ष महिला आयोग के समक्ष रखा है।
विज्ञापन
पुलिस की ओर से दी गई सफाई से महिला आयोग कितना संतुष्ट होता है यह जवाब पढ़ने के बाद ही पता चल पाएगा। उधर, अप्राकृतिक यौनाचार केस में आरोपी भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा से वीरवार को पूछताछ नहीं हई है।
विज्ञापन
इस मामले से जुड़ा कोई ठोस साक्ष्य अब तक पुलिस को नहीं मिल पाया है। जांच की सूई महिला के बयान पर ही टिक गई।