फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police raid at drug company production manager's house, no clue found

दवा कंपनी प्रोडक्शन मैनेजर के घर पुलिस का छापा, नहीं लगा सुराग

Thu, 05 Mar 2020 07:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Mar 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
Police raid at drug company production manager's house, no clue found
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सिरमौर जिले के कालाअंब के दवा उद्योग पर एफआईआर दर्ज होने के बाद संचालकों के साथ अब प्रोडक्शन मैनेजर भी भूमिगत हो गया है। सिरमौर पुलिस की ओर से गठित एसआईटी इनकी तलाश में जगह-जगह छापा मार रही है। वीरवार तड़के पांच बजे टीम ने सढौरा स्थित प्रोडक्शन मैनेजर के घर पर छापा मारा लेकिन वह भी वहां नहीं मिला। 

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी संचालक अदालत से अग्रिम जमानत को लेकर प्रयास कर रहे हैं। एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने बताया कि पुलिस कंपनी संचालकों की तलाश कर रही है। उधर, राज्य के दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने बताया कि अभी तक फैक्टरी से लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। विभाग रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि दो राज्यों की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसआईटी के साथ केंद्रीय दवा नियंत्रक विभाग और हिमाचल के दवा नियंत्रक विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। जम्मू-कश्मीर में लिए सैंपल फेल होने के बाद अब कंपनी पर जम्मू में भी एफआईआर दर्ज की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंपल फेल होने के बाद दर्ज की है एफआईआर
मैसर्ज डिजिटल विजन कंपनी में बने कोल्ड बेस्ट पीसी सिरप के सैंपल फेल हुए हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के दवा नियंत्रक विभाग द्वारा लैब में करवाई गई जांच में इस दवा में डाईथिलेन ग्लाइकोल की मात्रा पाई गई है, जिसके आधार पर हिमाचल के दवा नियंत्रक विभाग ने कालाअंब थाना में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed