फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   police lodges FIR against nine people for breaching quarantine

क्वारंटीन आदेश तोड़ने वाले नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर

Wed, 13 May 2020 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 13 May 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
police lodges FIR against nine people for breaching quarantine
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में दूसरे राज्यों से आकर 14 दिन के क्वारंटीन के आदेश का पालन न करने वालों पर पुलिस की सख्ती जारी है। पिछले चौबीस घंटे में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ होम क्वारंटीन तोड़ने पर छह एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस अब तक क्वारंटीन के आदेशों की अवहेलना करने वाले 204 लोगों के खिलाफ 166 मामले दर्ज कर चुकी है।

विज्ञापन


इनमें 150 मामले होम क्वारंटीन तोड़ने के हैं, जबकि 16 मामले संस्थागत क्वारंटीन से भागने वालों के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने बताया कि लोगों को लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा है। विभिन्न स्तरों पर लोगों को जागरूक कर क्वारंटीन पूरा करने के लिए कहा जा रहा है, ताकि वे खुद अपने परिवार और परिचितों की जान जोखिम में डालने के आरोपी न बनें, लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कर्फ्यू में भारी ढील के बावजूद लोगों की ओर से इसका उल्लंघन किए जाने पर अब तक कुल 1671 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 1445 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। पिछले चौबीस घंटे में ही 15 मामले दर्ज कर 13 लोगों को जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed