फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police employee did not returned car to undertrial prisoner

पुलिस वाले ने हड़प ली जेल में बंद विचाराधीन कैदी की कार

Thu, 02 Mar 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 02 Mar 2017 11:49 AM IST
विज्ञापन
police employee did not returned car to undertrial prisoner

शिमला की कैथू जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की वैगनार कार पुलिस कर्मचारी ने हड़प ली। कैदी चरस के एक मामले में जेल में है और आरोप के घेरे में एक पुलिस वाला है। जो चंद घंटे के लिए मांग कर कार ले गया और महीनों बाद भी अब कार लौटाने का नाम नहीं ले रहा।

विज्ञापन


पुलिस कर्मचारी पर मजबूरी का फायदा उठाने का संगीन आरोप लगाया गया है और अंदेशा जताया गया है कि कहीं गाड़ी का गलत इस्तेमाल न किया जा रहा हो। कैदी की पत्नी की शिकायत के आधार पर सीआईडी थाना शिमला में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीआईडी को दी शिकायत में रोहडू के चिढ़गांव की रहने वाली महिला ने कहा कि उसके पति एनडीपीएस केस में कैथू जेल में बंद हैं।
विज्ञापन


अक्तूबर 2016 को रोहडू में पेशी के लिए गए थे और उनके साथ गारद ड्यूटी पर उस समय पुलिस लाइन कैथू में कार्यरत एक पुलिस कर्मचारी  भी गया था। जब वह पेशी से वापस शिमला पहुंचे तो आरोपी पुलिस वाले ने उसके पति से कहा कि उसे कार्यालय का काम है और दो तीन घंटे के लिए उसकी गाड़ी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैदी की पत्नी बोली, फोन करने पर कॉल भी नहीं उठाता

police employee did not returned car to undertrial prisoner

गाड़ी उस समय कैथू जेल  के समीप ही खड़ी थी। गाड़ी लेकर वह चला गया लेकिन आज तक उसने वापस नहीं की। अब पता चला है कि वह अब पुलिस लाइन कैथू में नहीं है उसका ट्रांसफर कुल्लू हो गया है। जिस दिन से उसे गाड़ी वापस करने के लिए कहा गया तब से उसने कॉल उठाना भी बंद कर दिया। 17 फरवरी को महिला अपने भाई के साथ पुलिस कर्मचारी के क्वार्टर घणाहट्टी के आगे सोलह मील गई लेकिन पुलिस वाला वहां नहीं मिला।

वहां होटल वाले से पूछने पर बताया कि वह कह रहा था कि उसने यह गाड़ी कुल्लू से ली है। महिला ने अंदेशा जताया है कि आरोपी पुलिस वाला गाड़ी का गलत इस्तेमाल कर सकता है उसके पति पहले ही विचाराधीन कैदी है। शक है कि उसके पति को अंदर रखने की कोई साजिश है।

महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस वाले ने जेल में बंद उसके पति की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे छल बेईमानी करके गाड़ी ली है। इसके दस्तावेज भी गाड़ी में ही है। शिकायत के आधार सीआईडी ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed