{"_id":"5e2eb68b8ebc3e4ad9297154","slug":"police-arretes-haryana-man-with-850-gram-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाके पर चेकिंग के दौरान हरियाणा का युवक 850 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नाके पर चेकिंग के दौरान हरियाणा का युवक 850 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार
Mon, 27 Jan 2020 03:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 27 Jan 2020 03:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली से दिल्ली जा रही बस में पुलिस ने 850 ग्राम चरस के साथ हरियाणा के करनाल निवासी युवक को पकड़ा है। पुलिस टीम ने भ्यूली पुल के पास रुटीन चेकिंग के लिए नाका लगा रखा था। मनाली से दिल्ली जा रही बस को चेकिंग के लिए रोका। इस दौरान बस के अंदर बैठा एक युवक घबरा गया।
विज्ञापन
शक होने पर युवक की तलाशी ली तो 850 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान दीपक (23) पुत्र अर्जुन सिंह निवासी पुराना चारमीनार, करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। युवक को अदालत में पेश करके रिमांड पर भेज दिया गया है। एसपी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है
विज्ञापन