फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   plus one student commit suicide after result at kangra.

रिजल्ट के बाद घर आया और फिर दे दी जान

Wed, 01 Apr 2015 09:49 PM IST
Updated Wed, 01 Apr 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन
plus one student commit suicide after result at kangra.

11वीं के रिजल्ट में फेल होने के बाद यह छात्र घर पहुंचा और अपने कमरे में चला गया। यह इतना तनाव में था कि इसने एक खौफनाक कदम उठाने का फैसला ले लिया। कमरे में ही फंदा लगा लिया और फिर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन


मामला हिमाचल के जिला कांगड़ा के नुरपूर का है। यहां कोटपलाड़ी गांव में 17 वर्षीय छात्र ने जमा एक में फेल होने पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि जमा एक की परीक्षा में फेल होने पर यह मानसिक दबाव में था।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक राहुल (17) पुत्र निर्मल सिंह निवासी कोटपलाड़ी जमा एक का छात्र था। युवक ने जमा एक कक्षा की परीक्षा दी हुई थी। परीक्षा परिणाम में युवक फेल हो गया था। इसके चलते वह मानसिक तनाव में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा बंद कर लगाया फंदा

plus one student commit suicide after result at kangra.

पुलिस के अनुसार बुधवार को राहुल ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का भाई साहिल जो आईटीआई में छात्र है, दोपहर को घर पहुंचा तो उसने देखा कि राहुल का कमरा अंदर से बंद था।

इस दौरान वह रिश्तेदारों के साथ घर की छत से दूसरी तरफ गया। कमरा खोला तो पाया कि राहुल ने गले में फंदा लेकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घटनास्थल का दौरा किया।

युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर पहुंचाया। थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी 174 के तहत छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed