{"_id":"5950c6a04f1c1bff058b4836","slug":"pedestrian-killed-in-tractor-accident-at-kala-amb","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की ब्रेक फेल होने से हादसा, राहगीर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की ब्रेक फेल होने से हादसा, राहगीर की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, कालाअंब
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जानकारी के अनुसार रूचिरा पेपर मील के समीप एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया।
विज्ञापन
इसी बीच पैदल चल रहा एक व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। हादसा सुबह 8 बजे के आसपास पेश आया है। पुलिस मौके पर छानबीन में जुटी हुई है। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा पेश आया। उधर कालाअंब थाना के एसएचओ योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन