फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   patwari caught red handed while taking bribe.

जब नौकरी ज्वाइन करते ही रिश्वत मांगने लगा पटवारी

Thu, 15 Oct 2015 10:56 PM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
patwari caught red handed while taking bribe.

पटवारी की नौकरी ज्वाइन करते ही एक शख्स रिश्वत मांगने लग गया। लोन संबंधी एंट्री के लिए यह एक व्यक्ति से हजार रुपए की डिमांड करने लगा। मगर इससे पहले कि यह अपने मनसूबों में कामयाब हो पाता, इसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया। ये सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी का है। यहां कलौहड में विजिलेंस टीम ने एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा।

विज्ञापन


विजिलेंस टीम ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पटवारी लोन संबंधी एंट्री करने के लिए एक व्यक्ति से एक हजार रुपये की मांग कर रहा था। विजिलेंस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि आरोपी एक महीने पहले ही नौकरी पर लगा था।
विज्ञापन

विजिलेंस ने बिछाया जाल

patwari caught red handed while taking bribe.

जानकारी के अनुसार सुंदरनगर क्षेत्र के कलौहड निवासी प्रदीप पुत्र सूरज सिंह अपने लोन संबंधी एंट्री के लिए पटवारी के पास चक्कर काट रहा था, लेकिन पटवारी की ओर से एंट्री करने की एवज में एक हजार रुपये की मांग की जा रही थी। बिना रुपये एंट्री नहीं की जा रही थी। तंग आकर प्रदीप ने बुधवार को विजिलेंस में शिकायत दी।

जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ने बुधवार को ही इंस्पेक्टर रामदेव, राम पाल व राजेंद्र व अन्य टीम सदस्य को मौके पर भेजा। शिकायतकर्ता प्रदीप द्वारा कार्यालय में एंट्री संबंधी कार्य के लिए पहुंचने पर पटवारी ने रिश्वत की मांग की और प्रदीप ने एक हजार रुपये थमा दिया। इस बीच ही विजिलेंस टीम ने तुरंत कार्यालय में दबिश दी और आरोपी पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी पटवारी की पहचान अशोक कुमार गांव कटोह डाकघर त्रिफालघाट जिला मंडी के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed