फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Paraglider pilot Murdered at Mandi.

पैराग्लाडर पायलट की निर्मम हत्या, पहले टांगें तोड़ी फिर घोंपा चाकू

Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौंतड़ा (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, चौंतड़ा (मंडी) Updated Wed, 16 Nov 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
Paraglider pilot Murdered at Mandi.

देर शाम बीच बाजार में पैराग्लाडर पायलट की बेरहमी से हत्या कर दी गई। टांगें तोड़ने के बाद युवक को कई बार चाकू घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के जिला मंडी का है।

विज्ञापन


यहां जोगिंद्रनगर उपमंडल के तहत चौंतड़ा बाजार में सोमवार रात तेजधार हथियार से पैराग्लाडर पायलट की निर्मम हत्या कर दी गई। कातिलों ने कत्ल से पहले पायलट की पिटाई कर दोनों टांगों की हड्डियां तोड़ीं। युवक ने खुद को बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


वह हत्यारों के चंगुल से बचकर लगभग 30 मीटर तक भागा। टांगें टूटने की वजह से वह ज्यादा दूर तक नहीं भाग सका। हत्यारों ने उसका पीछा कर उसके सीने में तेजधार हथियार घोंप दिया। युवक के दिल पर दो वार किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर तीस मीटर के दायरे में दो जगहों पर काफी खून मिला है। पुलिस ने देर शाम हत्या के आरोप में स्थानीय टैक्सी चालक को हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। इसकी टैक्सी में युवक बैजनाथ से चौंतड़ा लौटा था।   

पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के बाद घर लौट रहा था युवक

Paraglider pilot Murdered at Mandi.

युवक बीड़ बिलिंग पैराग्लाइडिंग नेशनल एक्यूरेसी चैंपियनशिप के समापन के बाद घर लौट रहा था। उसकी पहचान चौंतड़ा पंचायत के भटेहड़ गांव के निवासी के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने घटनास्थल पर ब्लड सैंपल भी एकत्र कर लिए हैं।

पुलिस बाजार की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। हालांकि, हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अनुसार नरेश बिष्ट (29) बीड़ बिलिंग में पैराग्लाडर पायलट के तौर पर कार्य करता था।

युवक सोमवार सुबह घर से बीड़ बिलिंग के लिए निकला था। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे चौंतड़ा बाजार में युवक को खून से लथपथ पड़े देख उसी के गांव के पुलिस जवान ने एंबुलेंस को सूचित किया। युवक बेसुध था। उसे एंबुलेंस के माध्यम सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया गया।

अस्पताल पहुंचते ही तोड़ा दम

Paraglider pilot Murdered at Mandi.

अस्पताल में पहुंचते ही युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार घर से महज तीन किमी की दूरी पर हत्यारों ने युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। नरेश हमले के दौरान खुद को बचाने की कोशिश भी की। मगर टांगें टूटने की वजह से वह ज्यादा दूर तक नहीं भाग सका।

कातिलों ने उसका पीछा कर तेजधार हथियार उसके सीने में घोंप दिया। डीएसपी अनिल धौल्टा ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बाजार में दुकानदारों से पूछताछ भी की। पुलिस थाना प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि घटनास्थल पर तीस मीटर के दायरे में दो जगहों पर काफी मात्रा में खून बहा मिला है। पुलिस मामले में गहन छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed