फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Panchayat pardhan missuse government money

पंचायत के पैसे से खुद का भला करता रहा ये प्रधान?

Thu, 24 Jul 2014 06:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कांगड़ा(धर्मशाला)
ब्यूरो/अमर उजाला,कांगड़ा(धर्मशाला) Updated Thu, 24 Jul 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
Panchayat pardhan missuse government money

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला की पंचायत का यह प्रधान कई सालों तक पंचायत के पैसे से खुद का भला करता रहा। जब विजिलेंस ने मौके पर पड़ताल की तो इसके लाखों के गोलमाल का पूरा सच सामने आया।

विज्ञापन


मामला चंबा की ग्राम पंचायत जांगी के प्रधान का है। विजिलेंस जांच में पता चला है कि प्रधान ने मनरेगा,बीआरजीएफ और अन्य योजनाओं में काम के नाम पर लाखों रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन


सिर्फ कागजों में ही पंचायत में सारे विकास कार्य किए गए जबकि वास्तविकता में यहां पर कुछ भी नहीं हुआ था। विजिलेंस ने आरोपी प्रधान वीरेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के फर्नीचर का पैसा भी हड़प गया

Panchayat pardhan missuse government money

विजिलेंस के मुताबिक प्रधान ने तरेला स्कूल को फर्नीचर देने के नाम पर 50 हजार रुपये जबकि एसवीएसवाई योजना के तहत बनने वाली तीन दुकानों को मिली ढाई लाख भी अपनी जेब में डाली हैं।

विजिलेंस की छानबीन में इसका खुलासा हो चुका है। प्रधान ने सिर्फ कागजों में ही काम दिखाया है। पंचायत में कागजों में हुए काम हकीकत में नहीं हो पाए हैं। लाखों रुपये की हेराफेरी के आरोपों के संबंध में पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही प्रधान ने विजिलेंस को गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस जांच के अनुसार अभी तक प्रधान 25 लाख रुपये का गबन कर चुका है। एसपी विजिलेंस विमल गुप्ता ने बताया कि प्रधान को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उसे प्रधान को चंबा न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed