पेशाब करने को लेकर हुई बहस और रिवॉल्वर से मार दी गोली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार युवकों और एक शख्स के बीच पेशाब करने को लेकर बहस हो गई। बात इतनी बिगड़ गई कि रिवॉल्वर से गोली मार दी। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। थाना नूरपुर के अंतर्गत पड़ती चौकी रैहन के गांव देहरी में किसी बात को लेकर एक व्यक्ति ने निजी रिवॉल्वर से गोली चला दी जिससे एक युवक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सैनिक अकादमी देहरी के सामने चार युवक रैहन से राजा का तालाब की तरफ आ रहे थे। अपनी गाड़ी सभी रोककर सैनिक अकादमी देहरी के सामने सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुके। सैनिक अकादमी के मालिक अजमेर सिंह ने उन्हें वहां पेशाब करने से मना किया।
कंधा चीरते हुए निकल गई गोली
इसी बात को लेकर दोनों पार्टियों के बीच बहसवाजी हो गई। बात ज्यादा बिगड़ जाने से अकादमी मालिक अजमेर ने अपना निजी रिवॉल्वर निकालकर गोली चला दी। गोली साजन शर्मा निवासी गारन (राजा का तालाब) का कंधा चीरते हुए निकल गई। साजन शर्मा गंभीर घायल हो गया।
साथियों ने उसे फतेहपुर फिर सिविल अस्पताल नूरपुर पहुंचाया। युवक की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। डाक्टरों ने साजन को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रैफर कर दिया। डीएसपी नूरपुर नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि 307 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।