फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   old lady murder case at chamba.

'वह तांत्रिक थी, इसीलिए मैंने उसका गला काट दिया'

Mon, 20 Apr 2015 07:05 PM IST
Updated Mon, 20 Apr 2015 07:05 PM IST
विज्ञापन
old lady murder case at chamba.

'वह महिला बड़ी तांत्रिक थी। मेरे परिवार पर जादू टोना कर रही थी। अपने परिवार को बचाने के लिए ही मैंने दराट से उसका गला काट दिया।' वह खेत में थी और मैंने उसके अकेले होने का फायदा उठाया।

विज्ञापन


दराट लेकर वहां पहुंचा और उसे मौत के घाट उतार दिया। अब मेरा परिवार उससे सुरक्षित है। हिमाचल के चंबा में हुए महिला हत्याकांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ में जब ये सारी बातें बताई तो पुलिसवाले भी सन्न रह गए।
विज्ञापन


फिलहाल कैहलू गांव में 65 वर्षीय वृद्धा की हत्या के मामले की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ गई है। हत्या के आरोप में गिरफ्तार राजकुमार ने महिला को तांत्रिक होने के संदेह में मार डालने की बात कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला पर था तांत्रिक होने का शक

old lady murder case at chamba.

आरोपी को शक था कि महिला तांत्रिक है और उसके परिवार पर जादू-टोना करती है। उसने अपने पूरे परिवार को बचाने के लिए उस वृद्धा की हत्या कर दी। आरोपी ने यह भी बताया कि उसने उसकी हत्या तेजधार दराट से की है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संतोष शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी राजकुमार को सोमवार को डलहौजी न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से मामले के संबंध में और कड़ी पूछताछ की जाएगी।

गौरतलब है कि शनिवार को कैहलू गांव में पशु चराने गई एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद महिला की बहुओं ने वारदात स्थल से राजकुमार को भागते देखा था और इसकी जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने राजकुमार को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की, जिसमें उसने महिला को मारने का गुनाह कबूल कर लिया।

गांव में खोपड़ी मिलने से सनसनी

old lady murder case at chamba.

वहीं, हमीरपुर के भोटा के बटूरड़ा गांव में एक नर खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई है। नर खोपड़ी भांडे के नौण के पास नाले में मिली है। पुलिस ने खोपड़ी को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी है।

आईपीएच विभाग के पंप ऑपरेटर देवराज सोमवार सुबह टैंक पर पानी की सप्लाई देने जा रहे थे। देवराज ने नाले में एक खोपड़ी पड़ी हुई देखी। सूचना पंचायत उपप्रधान संजय कुमार को दी। संजय कुमार मौके पर पहुंचे और सूचना पुलिस को दी। एएसपी शमशेर सिंह, एसएचओ शेर सिंह व एएसआई भोटा चौकी विनोद कुमार ने मौके पर पहुंच कर नर खोपड़ी को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस टीम ने खोपड़ी को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि खोपड़ी करीब दो से तीन माह पुरानी है। धड़ नहीं मिला है। सभी थानों व पुलिस चौकियों में गायब हुए व्यक्तियों की रिपोर्ट मांगी है। दो तीन माह के भीतर क्षेत्र से किसी भी व्यक्ति के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं है। नर खोपड़ी मिलने से क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed