फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   No clue in murder and taxi hijacking case kangra himachal.

नहीं मिला टैक्सी हाईजैकरों का कोई सुराग

Sun, 24 Jan 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर/डमटाल (कांगड़ा)धर्मशाला/शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर/डमटाल (कांगड़ा)धर्मशाला/शिमला Updated Sun, 24 Jan 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
No clue in murder and taxi hijacking case kangra himachal.

हिमाचल के जिला कांगड़ा के गगल में चालक की हत्या कर कार हाईजैक होने और आरोपियों का हुलिया और अलर्ट जारी होने के 72 घंटे बाद भी देश के छह राज्यों की पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियां खाली हाथ हैं। टैक्सी हाइजैकरों का कोई सुराग नहीं मिला है।

विज्ञापन


वहीं सूत्रों से पता चला है कि तीनों आरोपी युवक 14 जनवरी की रात करीब 8:08 बजे गगल चौक पर टैक्सी किराये पर लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद आरोपी चौक पर करीब 10 मिनट 8:18 बजे तक रहे। सूत्रों के अनुसार पठानकोट जाने के लिए आरोपी टैक्सी चालकों से पंजाबी में बात कर रहे थे।
विज्ञापन


हिमाचल के एडीजी लॉ एंड आर्डर संजय कुमार कुंडू कहते हैं कि स्थानीय स्तर पर तलाशी व नेटवर्क खंगालकर कार की सूचना इकट्ठा करने का काम किया जा रहा है। फुटेज जारी होने के बाद भी अब तक कोई सूचना न मिलने पर हैरानी भी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल पुलिस की जांच इकाइयां पठानकोट से सटे मुकेरियां, दसूआ, तलवाड़ा, लखनपुर और कठुआ, धर्मशाला, और मैकलोडगंज के हर होटल की नए सिरे से पड़ताल कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि घटना में शामिल आरोपी इन इलाकों में कहीं न कहीं जरूर रुके होंगे।

कांगड़ा पुलिस ने तीनों आरोपियों की फ्रेश मोबाइल लोकेशन पर छानबीन तेज कर दी गई है। खतरे को भांपते हुए शक्तिपीठों बज्रेश्वरी देवी, ज्वालाजी देवी, चामुंडा देवी, चिंतपूर्णी, नयनादेवी मंदिरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भाखड़ा और पौंग बांध सहित बड़े प्रोजेक्टों को सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी में ले लिया है।

एसपी कांगड़ा अभिषेक दुल्लर ने कहा कि गणतंत्र दिवस नजदीक है, इसलिए मामले को पुलिस बेहद गंभीरता से ले रही है। अन्य राज्यों की पुलिस से भी हमने तत्काल जानकारी शेयर की थी।

सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क-
हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी संजय कुमार ने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद से हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले के मुकाबले और कड़ा कर दिया गया है। सीमा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर सभी गुप्तचर एजेंसियों को हाई अलर्ट किया गया है।

पठानकोट के एसएसपी आरके बक्शी ने कहा कि हिमाचल-पंजाब बार्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए दोनों राज्यों की पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया जाएगा और हिमाचल प्रदेश व पंजाब राज्य की सीमा पर सुरक्षा का जिम्मा सौंपा जाएगा।

डीजीपी संजय कुमार ने आईजी नार्थ जीडी भार्गव, कांगड़ा के एसएसपी अभिषेक दुल्लर, डीएसपी महेंद्र सिंह मन्हास सहित शनिवार को पठानकोट के एसएसपी आरके बक्शी और डीएसपी रणजीत बाबा के साथ संयुक्त रूप से एयरबेस के साथ लगते प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों माजरा, ढांगूपीर, बेली महंता और एयरबेस सीमा का निरीक्षण किया।

पत्रकार वार्ता में डीजीपी संजय कुमार ने कहा कि पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद लोगों के दिलों में जो दहशत पैदा हुई है, उसे हथियारों के दम पर दूर नहीं किया जा सकता, बल्कि सीमा पर सुरक्षित व शांतिमय माहौल कायम करना पड़ेगा। इसके लिए पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैदी से काम कर रही हैं।


उन्होंने सीमांत पुलिस चौकी ढांगूपीर में निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा को लेकर सवाल-जवाब किए तथा हिमाचल-पंजाब वार्डर पर स्थित इस पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों को पेश आने वाली दिक्कतों को तुरंत दूर करने तथा पुलिस चौकी के लिए नई इमारत बनवाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed