{"_id":"5e19de3c8ebc3e879e19aafe","slug":"nine-lakhs-cheated-in-the-name-of-giving-the-decoy-of-govt-job-case-against-two","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे नौ लाख, दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगे नौ लाख, दो के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 11 Jan 2020 08:12 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
एक शख्स को सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो लोगों ने नौ लाख रुपये ठग लिए। पहले साढ़े पांच लाख और दूसरी बार साढ़े तीन लाख रुपये लिए गए। बाद में न नौकरी दिलाई और न ही पैसे लौटाए गए। थक हारकर पीड़ित ने बद्दी थाना पुलिस में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज तहरीर में नरेश कुमार पुत्र बलदेव सिंह निवासी हाल अंबार सर्विस स्टेशन हरिपुर संडोली तहसील बद्दी ने बताया कि वह यहां पंप पर काम करता है।
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार निवासी गांव व डाकघर सिहाल तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा व अमन शर्मा निवासी पटना बिहार ने वर्ष 2018 में सरकारी नौकरी दिलाने की एवज में दो बार पैसे लिए। जब इनसे नौकरी दिलाने की बात करते हैं तो यह टाल जाते हैं। पैसे भी नहीं लौटा रहे हैं। एएसपी एनके शर्मा ने बताया कि पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर अन्य पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह किसी के बहकावे में न आएं और किसी भी शख्स द्वारा ऐसे प्रलोभन देने पर पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन