{"_id":"d6213bacde0fc6455dd59cbfbe5f7968","slug":"nigerian-arrested-with-cocaine-in-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्लू में कोकीन के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार
बयूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Wed, 02 Apr 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरवरी बस स्टेंड पर पुलिस ने एक नाइजिरियन को नौ ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कुल्लू के सरवरी बस स्टेंड पर पुलिस का एक दल शहरी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर शिव सिंह गुलेरिया के नेतृत्व में गश्त कर रहा है।
इस दौरान पुलिस के गश्ती दल ने एक विदेशी पर्यटक को जांच के लिए रोका। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जब नाइजिरिया के ओनीमची से विजा मांगा तो जांच में पाया गया कि विजा की डेट खत्म हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने विदेशी पर्यटक के सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को विदेशी पर्यटक ओनीमची करीब नौ ग्राम कोकीन मिली।
डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को पुलिस का एक दल सरवरी बस स्टेंड पर गश्त कर रहा था। इस दौरान पुलिस के दल ने एक नाइजिरियन पर्यटक ओनीमची की तलाशी ली।
विज्ञापन
तलाशी में इस पर्यटक के पास करीब नौ ग्राम कोकीन बरामद की गई। उन्होंने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसा हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।