फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   new style of atm cheating at bilapur.

हे भगवान! एटीएम से अब ऐसे भी हो रही है ठगी

Sat, 07 Mar 2015 08:40 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 08:40 PM IST
विज्ञापन
new style of atm cheating at bilapur.

एटीएम कार्ड बदलकर, चोरी कर या एटीएम मशीन में तीली फंसाकर दूसरों के अकाउंट से पैसे गायब करने के मामले तो आपने काफी सुने होंगे। मगर यहां शातिरों ने जिस नए तरीके से एक शख्स को चूना लगाया, उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे।

विज्ञापन


तो जानिए ये मामला और आप भी इस तरह की धोखाधड़ी से बचने के लिए तैयार हो जाएं। यह मामला हिमाचल के जिला बिलासपुर के मलोखर का है। यहां एक व्यक्ति के खाते से सवा लाख रुपये की राशि गायब कर दी गई।
विज्ञापन


शातिरों ने ये सारा पैसा इस शख्स के एटीएम अकाउंट से गायब किया। खाते से विभिन्न तिथियों में 1, 22,440 रुपये निकाले लिए। बरमाणा थाना के तहत आने वाले सुई सुराहड़ के अमरनाथ ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे अंजाम दी ठगी

new style of atm cheating at bilapur.

हालांकि इस घटना में अमरनाथ का कोई कसूर नहीं था। पुलिस के अनुसार अमरनाथ ने कहा कि उसकी और उसकी पत्नी का पंजाब नेशनल बैंक में ज्वाइंट खाता है। उसने वहां से कभी भी अपना एटीएम कार्ड जारी नहीं करवाया।

लेकिन, न जाने किसने उसके नाम से एटीएम कार्ड जारी करवा दिया और विभिन्न तिथियों में 1,22,440 रुपये निकाल लिए। बताया जा रहा है कि किसी और शख्स ने बैंक में जाकर ये एटीएम कार्ड जारी करवाया और इसका इस्तेमाल कर लिया।

उसके अनुसार जब वह बैंक में पैसे निकालने गए तो बैंक कर्मियों ने बताया कि उसके खाते में राशि नहीं है।

कब कहां निकाल लिया पैसा?

new style of atm cheating at bilapur.

जांच-पड़ताल के बाद पता चला कि नवंबर महीने में उसके नाम से बैंक ने एटीएम कार्ड जारी किया है, जबकि शिकायतकर्ता ने बैंक से एटीएम कार्ड की डिमांड ही नहीं की। अमरनाथ के अनुसार उसके खाते से 16, 17, 18 नवंबर को 25-25 हजार रुपये की राशि निकाली गई।

वहीं, 22 तारीख को भी 25 हजार रुपये निकाले गए। उनके अनुसार 23 तारीख को 10-10 हजार रुपये के अलावा तीसरी बार 2200 रुपये निकाले गए। उनके अनुसार कुल मिलाकर उनके खाते से 1, 22, 440 रुपये गायब हुए हैं।

उधर, खारसी चौकी प्रभारी जगपाल ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed