फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder in solan.

मजदूरी नहीं दी तो भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला

Sun, 26 Apr 2015 09:31 AM IST
Updated Sun, 26 Apr 2015 09:31 AM IST
विज्ञापन
murder in solan.

मझोली पंचायत के चंदपुर गांव में एक युवक ने अपने अपने चचेरे भाई को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। यह घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। वारदात के वक्त चचेरा भाई खेतों से लौटकर सो रहा था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें, एक फंदे से झूला तो दूसरा नदी में डूब गया
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या के पीछे पैसे का लेनदेन कारण बताया जा रहा है। पुलिस के मृतक की पहचान कुलविंद्र सिंह उम्र 26 पुत्र गुरनाम सिंह के रूप में की है। पुलिस के मुताबिक चंद पुर निवासी अवतार सिंह ऊर्फ सुच्चा अपने सगे ताया गुरनाम सिंह के घर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्दन को बुरी तरह काट डाला

murder in solan.

घर में गुरनाम सिंह का बेटा कुलविंद्र सिंह मौजूद था। कुलविंद्र उस समय में घर के साथ बने चौपाट में सोया हुआ था। अवतार ने सोए हुए कुलविंद्र के सिर पर तीन -चार वार करके उसके सिर और गदर्न को बुरी तरह काट डाला और उसने दम तोड़ दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद अवतार सिंह उर्फ सुच्चा सिंह सीधा नालागढ़ थाना पहुंच गया। नालागढ़ थाने में अवतार सिंह ने बताया कि उसके पिता दर्शन सिंह सगे ताया गुरनाम सिंह के ट्रैक्टर को चलाते हैं, लेकिन पिछले पांच माह से उसके पिता को मजदूरी नहीं दी है।

मजदूरी मांगता तो जान से मारने की धमकी देते थे

murder in solan.

जब भी वह मजदूर मांगते है तो गुरनाम का बेटा कुल्हाड़ी लेकर रात के समय नशे की हालत आता था और गेट पर खड़ा हो कर उन्हें मारने की धमकी देता था। ऐसा पिछले कई बार वह क र चुका है। घर की हालत खराब होने से वह अपने पिता के पैसे मांगने के लिए इनके पास जाते थे लेकिन कुलविंद्र उसके साथ गाली गलोच करता था, जिससे उसने उस पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेने के बाद उसका रविवार को नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले की हर पहलू की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed