{"_id":"e1374d044023558c79a9f1db4d51ae42","slug":"murder-in-himachal-hamirpur-kakkar-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डंडों से पीटकर नेशनल वेटलिफ्टर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डंडों से पीटकर नेशनल वेटलिफ्टर की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 29 Mar 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर जिला में नवरात्रों को लेकर आयोजित रात्रि जागरण से देर रात घर लौट रहे दो युवकों पर कुछ लोगों ने कक्कड़ के पास ट्रोटा में जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों युवकों को गहरी खाई में धकेल दिया।
विज्ञापन
इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर घायल हमीरपुर अस्पताल में उपचार करा रहा है। मृतक की पहचान अनिल कुमार (20), पुत्र पृथी चंद निवासी कक्कड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अनिल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र था। घायल की पहचान पवन कुमार (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार अनिल और पवन कुमार ऊहल के समीप ग्राम कक्कड़ में जागरण में भाग लेने गए थे।
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर हुई बहस
दोनों रात करीब ग्यारह बजे घर लौट रहे थे। इस दौरान सुनसान जगह पर दोनों से किसी की बहस हो गई। बताया जा रहा है पैसे के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। आरोपी के साथ मौके पर कुछ और लोग भी थे।
बहस और हाथापाई के बीच दोनों युवकों को करीब डेढ़ सौ फुट गहरी खाई में धक्का दे दिया गया। अनिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पवन की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
एसपी अजय बौद्ध ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वे स्वयं मौके पर गए थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।