फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Murder girl deadbody found in forest Theog Shimla

जंगल में मिला युवती का शव, फैली सनसनी

Thu, 05 Apr 2018 10:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 05 Apr 2018 10:39 AM IST
Murder girl deadbody found in forest Theog Shimla

कोटखाई के गुड़िया प्रकरण के बाद अब शिमला जिले के ही चिड़गांव की एक युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में मिला है। 12वीं पास बीस साल की यह युवती 30 मार्च से चिड़गांव से लापता हो गई थी। 



युवती के पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए क्षेत्र के व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस व्यक्ति को गिरफ्तार करने के बाद उसी की निशानदेही पर ठियोग की भखेलटी-मशोबरा सड़क मार्ग से सटे नाले में शव बरामद किया है। 


युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। ऐसे में उसकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि, आरोपी व्यक्ति के बार-बार बयान बदलने के कारण फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस मामले को ड्रग्स से भी जोड़कर देख रही है। 

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने किया ये खुलासा

Murder girl deadbody found in forest Theog Shimla

बुधवार को आईजीएमसी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें को सौंप दिया, लेकिन पूरी स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ हो पाएगी। पुलिस के मुताबिक युवती के पिता ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि उनकी बेटी का देनवाड़ी गांव के व्यक्ति पृथ्वी राज (39) ने अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने आईपीसी की धारा 364 और 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मंगलवार को पता चला कि आरोपी और उसके साथ एक नेपाली मूल की लड़की लौट आए हैं, लेकिन लापता युवती का सुराग नहीं लगा। सू

त्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी युवक और एक अन्य युवती से पूछताछ की। दोनों ने बताया कि युवती उनके साथ घूमने गई थी। उसकी अचानक मौत हो गई, जिसके बाद उन्होंने डर के मारे उसका शव नाले में फेंक दिया।

डीएसपी ठियोग राम लाल बंसल का कहना है कि मृतका के सिर, पीठ और टांगों पर चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि युवती को ऊंचाई से नीचे फेंका गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

नशा तस्करों से जुड़ रहे तार

Murder girl deadbody found in forest Theog Shimla

युवती की मौत के तार नशा तस्करों से जुड़ रहे हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवती के अपहरण   के आरोपी का नाम नशा तस्करी से भी जोड़कर देखा जाता रहा है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में युवती की मौत नशे की ओवरडोज से हुई बताई है।

पुलिस को बताया है कि वे शिमला सहित आसपास के इलाकों में घूमते रहे। इस दौरान उन्होंने नशे का सेवन किया। नशे की ओवरडोज के कारण ही युवती की मौत हो गई, जिसके बाद शव नाले में फेंक दिया। हालांकि उसके बार-बार बयान बदलने से पुलिस अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कह रही।

आरोपी के बयान में कितनी सच्चाई है, उसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही लग पाएगा। एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने कहा कि पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed