मां से छेड़छाड़ की तो बेटे ने कर दी चाकू से गोदकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़ के गोल जमाला के एक युवक ने मां से जबरदस्ती करने पर एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। एक कंपनी में कार्यरत सुनील कुमार (21) जब नाइट ड्यूटी के दौरान बुधवार रात 11 बजे घर पर भोजन करने आया तो उसने कमरे में मौजूद एक व्यक्ति को अपनी मां से छेड़छाड़ करते देखा।
इस पर सुनील ने आपा खो दिया और रसोई से चाकू लाकर उसकी छाती पर तीन वार कर दिए। नालागढ़ अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान नरेश यादव (40) निवासी अलवर, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
आरोपी ने कबूला गुनाह
पुलिस के अनुसार गोल जमाला निवासी आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना गुनाह भी कबूल लिया है। नरेश कुमार घर से नजदीक एक खेत में लहूलुहान पड़ा हुआ था। उसने 108 एबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा उसे लेकर नालागढ़ चिकित्सालय पहुंची लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीरवार सुबह एसपी जी शिवा कुमार, डीएसपी खजाना राम ने घटनास्थल का दौरा किया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने चाकू को भी कब्जे में ले लिया है।