फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at una.

चाकू निकाला और माता पिता के सामने बेटे की हत्या

Wed, 03 Sep 2014 05:59 PM IST
Updated Wed, 03 Sep 2014 05:59 PM IST
विज्ञापन
murder case at una.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक बीएससी छात्र की उसके माता पिता के सामने ही चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा है जिस वजह से दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

विज्ञापन


इसी दौरान आरोपी ने आदित्य की छाती में चाकू घोंप दिया। पिता ने बेटे को बचाने के लिए काफी जदोजहद की लेकिन वह उनकी बाजूओं में ही दम तोड़ गया। मामला ऊना जिला के रक्कड़ क्षेत्र का है।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात करीब पौन दस बजे आदित्य अपने माता के साथ मंदिर में माथ टेकर घर की ओर आ रहा था। इसी दौरान रक्कड़ के समीप रेलवे क्रासिंग ब्रिज के पास उन्होंने आरोपी रामप्रकाश उर्फ मोनी की गाड़ी को खड़े देखा। वह यहां रूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के मुताबिक दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और इसी दौरान मोनी ने जेब से चाकू निकाला और गाड़ी से उतरते हुए आदित्य की छाती पर घोंप दिया।

बेटे को बचाने के लिए पिता का संघर्ष

murder case at una.

चाकू के हमले से आदित्य अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। जब पिता भावुक पराशर ने बेटे पर आरोपी को हमला करते देख उस पर हमला कर दिया। यह देखकर आरोपी की पत्नी लाठी लेकर गाड़ी से बाहर निकली और उन पर जोरदार हमला कर दिया।

काफी समय तक दोनों पक्षों में लड़ाई होती रही। मगर इतना समय आदित्य की जिंदगी की सांसों को जकड़ता जा रहा था। भावुक पराशर ने इसके बाद लहुलुहान बेटे को गाड़ी के माध्यम से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया।

मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस के आला अफसरों ने मौके पर साक्ष्यों को एकत्रित किया और हत्या के आरोप में रामप्रकाश उर्फ मोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed