फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder case at solan, himachal.

OMG! कुत्ते को लेकर हुई बहस पर दी बेरहम मौत

Fri, 02 Jan 2015 04:13 PM IST
Updated Fri, 02 Jan 2015 04:13 PM IST
विज्ञापन
murder case at solan, himachal.

किराएदारों का पालतू कुत्ता मकान मालिक के लिए मौत की वजह बन गया। इसे बांधने को लेकर हुए झगड़े ने बुजुर्ग की जान ले ली। मामला हिमाचल के जिला सोलन का है। किराएदार को मकान मालिक की बात पर इतना गुस्सा आया कि उसकी हत्या ही कर डाली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोलन लक्कड़ बाजार में कुत्ते को बांध कर रखने की हिदायत पर गुस्साए दो किराएदार युवकों ने मकान मालिक के 60 वर्र्षीय भाई की निर्मम हत्या कर दी। बुजुर्ग पर डंडे व लोहे की पाइप से हमला किया गया।
विज्ञापन


इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। लहुलूहान हालत में उसे जोनल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में तीन और जख्मी

murder case at solan, himachal.

इस झगडे़ में प्रभावित परिवार के तीन सदस्य भी चोटिल हुए हैं। आरोपियों की शिनाख्त सुमित व अमित निवासी सोलन के रूप में की है। दोनो फोटो फ्रेमिंग का काम करते हैं। ये दोनों साल 2012 से किराए के मकान पर रहे रहे थे।

पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार भी कर लिया है। ये वारदात दोपहर तकरीबन 12.15 बजे की है। इन किराएदारों ने कुत्ता पाल रखा था। उसे खुला छोड़ने को लकर पहले भी तकरार होती रही है।

लेकिन शुक्रवार मकान मालिक के भाई विजय वर्मा(मृतक) की हिदायत पर दोनो युवक गुस्सा गए। बहसबाजी शुरू हुई।

ऐसे अंजाम दी वारदात

murder case at solan, himachal.

मामला इतना बढ़ा की हाथापाई होने लगी। इसी दौरान घर में मौजूद बड़ा भाई सतपाल, बेटी अनिता और बेटा संजीव बीच बचाव के लिए पहुंचे। झगड़े में इन तीनों को भी हल्की चोटें पहुंची।

मगर बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक के बेटे संजीव वर्मा ने बताया कि किराएदारों को कुत्ता खुला न छोड़ने की हिदायत देते थे। कुत्ते ने इससे पहले कुछ लोगों को काटा भी था। शुक्रवार को कुत्ता बांध कर रखने की बात पर दोनों किराएदार आगबबूला हो गए।

झगड़ा शुरू हुआ और उसके पापा को आंखों के सामने रॉड और डंडो से पीट पीटकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed