फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   murder at kullu.

डंडे के साथ सरेआम की युवक की हत्या

Thu, 09 Apr 2015 10:42 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
murder at kullu.

मामूली बहसबाजी के बाद सरेआम दो युवकों ने डंडे के साथ एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। मामला हिमाचल के जिला कुल्लू के आनी का है। यहां एक के बाद एक हत्याओं से सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन


एक दिन पहले ही आनी में एक महिला कर्मचारी की हत्या हुई तो वहीं बुधवार को निरमंड में एक व्यक्ति की हत्या होने से आनी और निरमंड में दहशत का माहौल है। पुलिस थाना निरमंड के अंतर्गत घाटू पंचायत में बुधवार रात एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


डीएसपी आनी सुरेश चौहान ने बताया कि बुधवार की शाम को घाटू पंचायत के दो व्यक्ति बिट्टू (30) और प्रेम (40) ने मूल रूप से हमीरपुर के निराड़ी निवासी विनोद की सिर पर डंडे का वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ जारी

murder at kullu.

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दूसरा आरोपी प्रेम फरार है। विनोद ने घाटू में ही एक महिला से विवाह किया था और वह पिछले कई सालों से घर जमाईं था।

बुधवार की शाम को जब बिट्टू और प्रेम राशन लेकर घर आ रहे थे तो रास्ते में विनोद के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और वह दोनों वहां से चल दिए। लेकिन विनोद ने उन पर पत्थर के साथ हमला कर दिया और जिसमें बिट्टू को भी चोटें आईं।

इसी विवाद में बिट्टू ने विनोद के सिर पर डंडे से वार कर दिया। जख्मी विनोद जमीन पर गिर पड़ा और उसे घायल अवस्था में छोड़ दोनों फरार हो गए। पुलिस के अनुसार इस झगड़े का चश्मदीद गवाह भी है, जिसने झगड़ा होते हुए देखा है। उसके बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed