{"_id":"58a3332a4f1c1b1235d85ad0","slug":"minister-sudhir-sharma-facebook-account-hacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री सुधीर शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक होने पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंत्री सुधीर शर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक होने पर एफआईआर दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 15 Feb 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के शहरी विकास और नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा के फेसबुक अकाउंट को हैक करने वाले अज्ञात शातिर के खिलाफ शिमला के साइबर क्राइम थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मंत्री ने लिखित में शिकायत देकर कहा कि किसी ने उनका फेसबुक एकाउंट हैक कर दिया और एक जाली एकाउंट बनाकर उनके नाम से कई लोगों को मैसेज भेज दिए। उनकी छवि को खराब करने नीयत से ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
इस पूरे प्रकरण के पीछे कौन हैं इस बारे में साइबर थाने से जांच करने का आग्रह किया गया है। साइबर क्राइम थाने में मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। बता दें कि शनिवार को मंत्री का फेसबुक एकाउंट अचानक हैक कर लिया गया था।
विज्ञापन
उनके अकाउंट से कुछ लोगों को आपत्तिजनक पोस्ट भी भेजे गए हैं। यह जानकारी खुद सुधीर शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट में दी थी। सुधीर शर्मा ने बताया कि उन्हें फेसबुक अकाउंट हैक होने की जानकारी अमेरिका की सिलिकॉन वेली स्थित इसके कार्यालय से मिली है।
उन्हें मेल कर बताया गया है कि उनका यह खाता 11 फरवरी 2017 को 1:53 बजे मनाली के पास लॉग इन किया गया है। इससे कुछ भद्दे और आपत्तिजनक पोस्ट भी भेजे गए हैं। इसका पता चलने पर शहरी विकास मंत्री ने तुरंत इसकी शिकायत साइबर सेल को दी। लिखित में शिकायत आने के बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया।