फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mentally retarded woman raped at nalagarh himachal

दुराचार : आठ का महीने का गर्भ लिए सड़क पर घूमती रही मंदबुद्धि महिला

Sun, 03 Dec 2017 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Updated Sun, 03 Dec 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
mentally retarded woman raped at nalagarh himachal

दुराचार की पीड़ित महिला आठ माह का गर्भ लिए सड़क पर घूमती रही। हवस के भेड़ियों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त इस महिला की आबरू से खेलकर उसे लाचार छोड़ दिया। इसके साथ दुराचार करने वाले आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। 

विज्ञापन









मामला तब पुलिस के संज्ञान में आया जब पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तुरंत ही पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल लाया। गर्भधारण किए इस महिला को सबसे पहले चिकित्सीय मदद दिलाई गई। 
विज्ञापन


मामला नालागढ़ उपमंडल के एक कस्बे का है। पीड़िता अब यहां पुलिस की निगरानी में है। पुलिस के मुताबिक नालागढ़ उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र ने लोगों ने यह मामला पुलिस के संज्ञान में लाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति की कुछ साल पहले हो चुकी है मौत

mentally retarded woman raped at nalagarh himachal

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में पाया कि महिला के पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है और यह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखा और महिला का उपचार करवाने के साथ मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

लोगों का कहना है कि महिला के पति की मौत हो चुकी है।  इस बीच किसी ने महिला से दुराचार कर उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस इस महिला का मेडिकल करवा रही है। एसपी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस महिला का उपचार करवाने के साथ उसका मेडिकल करवा रही है।

सर्वप्रथम महिला को नालागढ़ अस्पताल लाया गया हैं जहां उसे आवश्यक दवाईयां दी गईं हैं। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल सोलन मेडिकल के लिए भेजा है। यदि वहां भी मेडिकल नहीं हो पाता है तो इस महिला को शिमला मेडिकल करवाने के लिए ले जाया जाएगा।

इस मामले के आरोपियों को पुलिस नहीं बख्शेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से आह्वान किया कि वह इस मामले में पुलिस का सहयोग करें ताकि आरोपियों की धरपकड़ की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed