{"_id":"5f05f6bb8ebc3e639315fbfd","slug":"masked-entered-house-and-made-13-year-old-boy-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश ने घर मे घुसकर 13 साल के बालक को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नकाबपोश ने घर मे घुसकर 13 साल के बालक को बनाया बंधक
Wed, 08 Jul 2020 10:09 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमाचल के मंडी जिले के मरहोग गांव में बुधवार देर शाम एक नकाबपोश गांव में घुस गया। एक मकान में पहुंचकर उसने घंटी बजाई। दरवाजा खोलने वाले 13 वर्षीय बालक को बंदी बना लिया और साथ लगते पेड़ में बांध दिया। रास्ते से जा रही कुछ महिलाओं ने नकाबपोश को लड़के को पेड़ से बांधते देखा। महिलाओं ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए चिल्लाना शुरू कर दिया। इसी बीच, नकाबपोश फरार हो गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मिलकर नकाबपोश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों ने गांव और साथ के रास्तों का चप्पा-चप्पा छान मारा, लेकिन कहीं भी नकाबपोश का पता नहीं चला। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। नकाबपोश का कोई सुराग नहीं लगा। घीड़ी पंचायत के उपप्रधान कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि फरार नकाबपोश की तलाश ग्रामीणों ने जारी रखी है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन