फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Married woman murdered, husband along with Mother in law Father in lawal arrested

विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत सास-ससुर गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2019 08:51 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली/कोटला (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली/कोटला (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered, husband along with Mother in law Father in lawal arrested
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कांगड़ा जिले में पुलिस थाना जवाली के अधीन कुठेहड़ में गुरुवार रात एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मृतक महिला की मां की शिकायत के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर ससुराल वालों पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार गुड्डी देवी पत्नी प्रताप चंद निवासी डडोला (हारचक्कियां) ने पुलिस थाना जवाली में शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी ऊषा देवी (32) की शादी वर्ष 2013 में अर्जुन सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी कुठेहड़ (जवाली) से हुई थी।

विज्ञापन


गुरुवार रात को उसके दामाद अर्जुन सिंह, बेटी के ससुर सूरत सिंह व सास विष्णु देवी तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है। आरोप लगाया कि शादी के थोड़े समय के बाद ही पति, सास व ससुर उनकी बेटी ऊषा देवी को मानसिक तौर पर तंग करने लगे। कई बार समझौता करवाया गया लेकिन उनके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। गुड्डी देवी ने कहा कि पिछले कल शाम को उसने अपनी बेटी से फोन पर बात की तो उसने बताया कि वह खाना बना रही है।
विज्ञापन


यह भी बताया कि उसके पति ने शराब पी रखी है और कमरे का दरवाजा बंद कर दिया है। उसके बाद ऊषा देवी के ससुर ने फोन करके सूचना दी कि उषा देवी ने फंदा लगा लिया है। जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि ऊषा देवी के सिर व शरीर पर चोटों के निशान थे, लेकिन गले में कोई चोट का निशान नहीं था। इससे प्रतीत हो रहा था कि ऊषा के पति, सास व ससुर ने उसकी हत्या की है। मायके पक्ष की मांग है कि उनकी बेटी के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन, डीएसपी जवाली ओंकार सिंह भी मौके पर पहुंचे। धर्मशाला से फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। उधर, डीएसपी जवाली ओंकार सिंह ने कहा कि पुलिस को प्रधान ने सूचना दी थी कि ऊषा देवी ने फंदा लगाकर जान दे दी है। जब पुलिस मौके पर गई तो उसके गले में ऐसा कोई निशान नहीं था। ऊषा की माता गुड्डी देवी के बयान पर पति अर्जुन सिंह, ससुर सूरत सिंह व सास विष्णु देवी के खिलाफ-302, 34 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed