फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi Himachal Pradesh Facebook account hacked cheating of 65 thousand rupee

एफबी अकाउंट हैक कर शातिरों ने बीमारी का झांसा दे दोस्तों से ऐंठ लिए 65 हजार

Fri, 15 Nov 2019 05:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी/सुंदरनगर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 15 Nov 2019 05:23 PM IST
विज्ञापन
Mandi Himachal Pradesh Facebook account hacked cheating of 65 thousand rupee
facebook hacked - फोटो : सोशल मीडिया

कुछ अरसे से बंद युवक का फेसबुक अकाउंट हैक कर शातिरों ने उसकी ही बीमारी का मैसेज दोस्तों को भेजकर उनसे करीब 65 हजार रुपये ऐंठ लिए। शातिरों ने मैसेज में एक पेटीएम नंबर पर दोस्तों से पैसे डालने का आग्रह किया था। दोस्त की जिंदगी और मौत का सवाल मानकर दोस्तों ने झांसे में आकर रातोंरात बताए गए पेटीएम नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए।

विज्ञापन


सुबह जब युवक विक्की डोगरा (23) को पैसे मिलने या न मिलने के फोन आने लगे तो वह हक्का-बक्का रह गया। उसने इसकी सूचना बीएसएल पुलिस थाने को दी। विक्की एचआरटीसी में बतौर मैकेनिक कार्यरत है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पंचायत पलोहटा का विक्की फेसबुक पर डोगरा विक्की के नाम से अपना अकाउंट चला रहा था, लेकिन कुछ समय से उसने अकाउंट का इस्तेमाल नहीं किया। बुधवार को विक्की के फेसबुक अकाउंट को शातिरों ने रात को हैक कर लिया और उसकी आईडी से उसके ही दोस्तों को बीमारी की दुहाई के मैसेज भेजकर पैसों की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैसेज कर शातिरों ने विक्की के अस्पताल में दाखिल होने की बात भी कही। इस पर सुरेंद्र और रोहित ने 20-20 हजार, हितेश ने 15 हजार और आर्यन चौहान ने 10 हजार रुपये राहुल कुमार के नाम से बताए पेटीएम अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।

जब विक्की को फेसबुक दोस्तों का पैसे मिलने या नहीं मिलने के फोन आने लगे तो उसने तुरंत पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी में इसकी शिकायत दी।

साइबर सेल को मामला भेजा
बीएसएल थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले को जांच के लिए साइबर सेल मंडी प्रेषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed