{"_id":"5e611fed8ebc3ec75f4f77b6","slug":"manav-bharti-university-accused-of-granting-ma-degree-without-recognition-case-filed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव भारती विवि पर बिना मान्यता एमए डिग्री देने का आरोप, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मानव भारती विवि पर बिना मान्यता एमए डिग्री देने का आरोप, केस दर्ज
Fri, 06 Mar 2020 10:24 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Mar 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सोलन जिले के पुलिस थाना धर्मपुर में मानव भारती विश्वविद्यालय कुमारहट्टी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली ममता ने आरोप लगाया कि उसने विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एमए किया, लेकिन विवि प्रशासन ने अब इस विषय को नहीं पढ़ाने की जानकारी दी है। ममता का आरोप है कि जब यह विषय विवि के पास था ही नहीं तो उसे दाखिला देकर कोर्स पूरा करने के बाद डिग्री कैसे दे दी।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 50 हजार रुपये फीस भरकर दाखिला लिया। कोर्स पूरा करने के बाद डिग्री पाकर उन्होंने नौकरी पाई, लेकिन बार-बार शिकायत होने पर जब मामले की जांच शुरू हुई तो विवि ने उक्त विषय में डिग्री करवाने से इंकार कर दिया। उन्होंने एसपी सोलन को इसकी शिकायत भेजी। पीड़िता ने डिग्री मिलने के बाद अपना शिकायत पत्र डाक से पुलिस थाना धर्मपुर भी भेजा, जिसके आधार पर विश्वविद्यालय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन