{"_id":"2d062dbc0ea7368ced660715c1e4ba7c","slug":"man-thrashed-by-in-laws-at-police-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुनवाई को आए दामाद की थाने में हुई खातिरदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुनवाई को आए दामाद की थाने में हुई खातिरदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Sat, 08 Nov 2014 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर जिले में एक अनोखा वाकया सामने आया है। घरेलू हिंसा के तहत दर्ज हुए एक मामले की सुनवाई को आए दोनों पक्ष सुनवाई के बाद उलझ गए।
विज्ञापन
मामले के आरोपी दामाद की ससुराल पक्ष ने धुनाई कर डाली। पुलिस के अनुसार, घरेलू हिंसा के एक मामले में सुनवाई के लिए आए उमेश को उसकी पत्नी व सास, ससुर ने धुन डाला। पुलिस को दी शिकायत में उमेश ने कहा है कि वह सुनवाई के बाद अपने वकील से बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन
अचानक उसकी पत्नी व सास, ससुर ने उस पर हमला बोल दिया। पुलिस ने उमेश की शिकायत के आधार मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना के डीएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस शिकायत के आधार मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन