ब्यास नदी ने ली एक और की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यटन नगरी मनाली के पलचान मार्ग के नेहरुकुंड के समीप एक पर्यटक के ब्यास नदी में बह जाने से मौत हो गई है। पर्यटक नेहरुकुंड के पास ब्यास नदी में स्नान कर रहा था। पुलिस शव की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ओमवीर पुत्र राम सिंह आयु 24 वर्ष गांव झालाबाड़ जिला अलवर राजस्थान के नाम हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उक्त युवक नेहरुकुंड के समीप स्नान कर रहा था और व्यास के तेज बहाव के चपेट में आने से युवक अचानक ब्यास की धारा में बह गया।
नहीं निकाल पाए शव
हालांकि युवक का शव एक किमी दूर बाहंग के समीप नदी के बीच फंस गया था, लेकिन पुलिस व अगिभनशमन के जवानों के साथ स्थानीय लोगों ने शव को निकालने की पूरी कोशिश की।
लेकिन ब्यास में जलस्तर तेज होने से शव को नहीं निकाला गया और तेज बहाव में बह गया। समाचार लिखे जाने तक शव को तलाश करने को पुलिस ने सर्च आप्रेशन शुरू कर दिया है।