फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man sets himself on fire in mandi himachal

नौकरी नहीं मिली तो डिग्रियां जला खुद को लगा ली आग

Sun, 24 Jan 2016 10:35 AM IST
Updated Sun, 24 Jan 2016 10:35 AM IST
विज्ञापन
Man sets himself on fire in mandi himachal

हिमाचल के जिला मंडी के जोगिंद्रनगर उपमंडल की चलाहरग पंचायत में लंबे समय से सरकारी नौकरी न मिलने से परेशान एक युवक ने मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने की कोशिश की। युवक के कमरे से उसके जले हुए सर्टिफिकेट भी मिले हैं। झुलसे युवक को परिजनों ने प्राथमिक उपचार के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल लाया, जहां उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। युवक के इस कदम से हर कोई स्तब्ध है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या की कोशिश के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि, पीड़ित के भाई ने बताया कि सरकारी नौकरी न मिलने से उसका भाई परेशान रहता था। पुलिस के अनुसार चलाहरग निवासी 34 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में खुद पर मिटटी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन इकट्ठे हुए और उसे जोगिंद्रनगर अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

हालत गंभीर, टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

Man sets himself on fire in mandi himachal

यहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर किया। टांडा मेडिकल कॉलेज में झुलसे युवक का इलाज चल रहा है। युवक के भाई बृजमोहन ने बताया कि उसका भाई पिछले कुछ सालों से नौकरी न मिलने से परेशान चल रहा था।

भाई ने नौकरी के लिए कई लिखित परीक्षाएं पास की थी, लेकिन साक्षात्कार में वह पास नहीं हो पाया। इससे वह कुछ वर्षों से डिप्रेशन में था। उसका उपचार भी चल रहा था। वहीं, इस बीचउसने मिट्टी का तेल खुद पर डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। युवक ने वर्ष 2001-02 में ग्रेजुएशन की थी। चलारग टू वार्ड के पूर्व पंच अरुण ने बताया कि मौके पर युवक के जले हुए सर्टिफिकेट मिले हैं।

युवक के इस कदम से सभी हैरान हैं। उधर, बस्सी पुलिस चौकी के प्रभारी व जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि चलारग क्षेत्र में युवक के तेल छिड़क कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आत्महत्या करने के प्रयास के कारणों का पुलिस पता लगा रही है।

आत्महत्या के प्रयास पर युवक पर केस- शाहतलाई (बिलासपुर)। थाना तलाई के तहत एक युवक की ओर से आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार बालक राम निवासी जेजवीं ने बयान दिया है कि गत दिवस उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस ने पिता के बयान पर भादंसं की धारा 309 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed