फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Man set the revolver on workers forehead

ठेकेदार ने तैश में आकर तान दी फिटर पर पिस्तौल

Tue, 12 Jul 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 12 Jul 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Man set the revolver on workers forehead

शाहपुर में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के फिटर से सरकारी ठेकेदार ने मारपीट की। उस पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। शाहपुर ठेकेदार यूनियन के प्रधान संजीव बलौरिया ने कहा कि आरोपी ठेकेदार पहले भी कई बार फायरिंग कर चुका है।

विज्ञापन


विभाग के कनिष्ठ अभियंता से इस घटना की रिपोर्ट लिखवा दी है। यूनियन के प्रधान संजीव बलौरिया ने कहा कि आरोपी ठेकेदार पहले भी कई बार अपने साथी ठेकेदारों पर पिस्तौल तानकर मारने की धमकी दे चुका है।
विज्ञापन


 

ठेकेदार ने मांगी थी लिखित में माफी

Man set the revolver on workers forehead

इसकी शिकायत उन्होंने खुद डीसी को दी थी। डीसी ने एसपी को जांच करने के लिए कहा था। 2 जून 2016 को शाहपुर थाने के पुलिस अधिकारी व ठेकेदारों के समक्ष आरोपी ठेकेदार ने लिखित में माफी मांगी थी। शाहपुर के ठेकेदारों अभिषेक ठाकुर, करण परमार, विक्की

चंबियाल, संजू, नरेंद्र, अश्वनी चौधरी, विक्रम सिंह, अजय, अशोक वशिष्ठ ने कहा कि इस मामले में आरोपी पर कार्रवाई की जाए। साथ ही बंदूक का लाइसेंस रद्द किया जाए। जेई विवेक राणा ने कहा कि पुलिस में शिकायत दे दी गई है। एसएचओ प्रताप ठाकुर ने बताया कि शिकायतें पहुंची हैं। जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed