{"_id":"5e19ced68ebc3e882254d05b","slug":"main-accused-of-online-fraud-in-kullu-arrested-from-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्लू में ऑनलाइन ठगी का मुख्य सरगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुल्लू में ऑनलाइन ठगी का मुख्य सरगना पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
Sat, 11 Jan 2020 07:04 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Jan 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
ओटीपी नंबर पूछकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने वाले मुख्य सरगना को कुल्लू पुलिस ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भारत में जगह-जगह पर ऑनलाइन धोखाधड़ी की है। कुल्लू जिले में आरोपी ने 10 लाख की ठगी को अंजाम दिया था। लगातार दूसरे दिन पुलिस की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
मामले में पहले ही झारखंड और पश्चिम बंगाल के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुल्लू पुलिस जिले में हुई ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच कर रही है। जांच के दौरान पुलिस ने बारी-बारी से ठगी की घटना को अंजाम देने वाले शातिरों को पकड़ा। दो दिन पहले ही पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा था। आरोपियों से पूछताछ करने पर पाया कि अभिषेक कुमार सिंह पुत्र प्रदीप कुमार सिंह निवासी वर्धमान, पश्चिम बंगाल गैंग का मुख्य सरगना है।
विज्ञापन
पुलिस की स्पेशल टीम ने दबिश देकर मुख्य सरगना को पश्चिमी बंगाल के आसनसोल जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी देश के कई हिस्सों में लोगों से धोखाधड़ी कर चुका है। आरोपी को नवंबर में ही आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन की टीम की ओर से साइबर क्राइम, धारा 419, 420, 467, 468, 120 बी आईपीसी के तहत गिरफ्तार किया था, जो जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
निरमंड थाना में पंजीकृत मुकदमे में आरोपी ने शिकायतकर्ता के दस लाख रुपये पीएनबी अकाउंट से अलग-अलग फेक पेटीएम अकाउंट्स में ट्रांसफर किए। बाद में इन पेटीएम अकाउंट्स से कुछ पैसे की नकदी निकाली। कुछ रुपयों के गिफ्ट वाउचर खरीदकर अन्य लोगों को बेच दिए। आरोपी ने तीन लाख रुपये से ज्यादा के गिफ्ट वाउचर्स को 29 मोबाइल फोन खरीदने के लिए भी इस्तेमाल किया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की।
उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ठगी के मुख्य सरगना को पुलिस की टीम ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल जिले से पकड़ा है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी के चार केसों में अब तक कुल सात आरोपी झारखंड व पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों से गिरफ्तार किए जा चुके हैं। कुल्लू पुलिस की ओर से ऑनलाइन ठगी करने वालों हो रही कार्रवाई से लोग खुश है। साथ ही इसके लिए पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की है।