फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   lover commit suicide at baddi.

प्यार का खौफनाक अंत, प्रेमी के बाद प्रेमिका ने भी दी जान

Thu, 20 Aug 2015 07:04 PM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
lover commit suicide at baddi.

तीन साल से लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी के घर जाकर जान दे दी। प्रेमी ने खुद भी दो दिन पहले जहर खा लिया था। पंजाब के घनौली गांव के एक 24 वर्षीय युवक की प्रेमिका ने जहर खाने के बाद अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दो दिन पूर्व घनौली निवाली हरजीत सिंह ने बद्दी में जहरीला पदार्थ खा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

विज्ञापन


प्रेमी के वियोग में प्रेमिका ने भी उसके घर घनौली जाकर जहरीला पदार्थ के सेवन कर लिया। बेहोशी की हालत में उसे रोपड़ चिकित्सालय में 108 एबुलेंस से पहुंचाया गया जहां पर उसने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों की डैड बाडी को लेने से मां बाप ने इंकार कर दिया। युवक का अंतिम संस्कार उसके चाचा ने कर दिया। जबकि महिला की लाश अस्पताल में ही पड़ी है।

विज्ञापन

दो दिन पहले प्रेमी ने भी खा लिया था जहर

lover commit suicide at baddi.

पुलिस के अनुसार घनौली निवासी हरजीत सिंह पिछले तीन सालों से नालागढ़ के सलेवाल निवासी एक युवती के संपर्क में था। युवती बद्दी में किसी कंपनी में तैनात थी। 18 अगस्त को हरजीत बद्दी आया और अपनी प्रेमिका से मिला। इस दौरान इसकी मुलाकात ठीक नहीं रही और हरजीत ने सप्लाज खा ली।

हालत गंभीर होने पर उसे बद्दी के सीएचसी दो युवक छोडने आए और उसे वहां पर पहुंचा कर स्वयं भाग गए। हालत नाजुक होने पर युवक को सीएचसी प्रभारी डा. अनिल आरोड़ा ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रैफर कर दिया जहां पर उसकी मौत हो गई। बुधवार को मौत की सूचना मिलते ही प्रेमिका पंजाब के घनौली गांव में पहुंची।

प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका ने खाया जहर

lover commit suicide at baddi.

प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका ने देखा कि घर पर कोई नहीं है। युवती ने घर पर पहुंचते ही जहर खा लिया। जहर खाने के बाद जब उसे तकलीफ हुई तो उसने चीखना शुरू किया। पड़ोसियों ने घनौली पुलिस चौकी को सूचना की। चौकी प्रभारी सर्वजीत ने उसे बेहोशी की हालत में रोपढ़ चिकित्सालय पहुंचाया जहां पर युवती देर रात्रि दम तोड़ दिया।

मां-बाप ने नहीं ली लाश
हरजीत के पिता की मौत के बाद उसकी मां से घनौली में दूसरी शादी रचा ली थी। मां ने इस पहले पति के बेटे को बेदखल किया हुआ था। पीजीआई में जब हरजीत की मां को डेड बाडी लेने के कहा तो उसने यह कह कर इंकार कर दिया कि उसने इसे तीन साल पहले बेदखल किया हुआ था। जिस पर बद्दी पुलिस ने हरजीत के कुराली स्थित सगे चाचा को डेड बोडी सौंपी।

विज्ञापन

तीन साल से लिव इन रिलेशन में थी युवती

lover commit suicide at baddi.

तीन साल से यह युवती हरजीत के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। नशे के अवैध कारोबार करने वाले हरजीत के साथ विवाह करने के युवती के परिजन तैयार नहीं थे और दूसरी ओर से हरजीत की मां भी एक महिला कामगार को अपनी बहु बनाने को तैयार नहीं हुई।

इससे दोनों को घरवालों ने उन्हे बेदखल कर दिया था। हरजीत के लिए युवती ही एक मात्र सहारा थी लेकिन युवती के साथ अनबन होने पर उसे जहर खा लिया। वहीं युवती भी उसके मौत को बर्दाशत नहीं कर पाई और वह भी मर गई। दोनों प्रेमी जिंदा रहते विवाह नहीं कर पाए लेकिन साथ साथ परलोक जरूर सिधार गए।

युवती की डेड बोडी को लेने को कोई तैयार नहीं

lover commit suicide at baddi.

नालागढ़ के सलेवाल निवासी हरजीत की प्रेमिका के डेड बोडी रोपढ़ चिकित्सालय में डेड हाउस में रात से रखी हुई है लेकिन कोई भी लेने को तैयार नहीं है। युवती के माता पिता ने यह कह कर मना कर दिया कि उन्होंने इस युवती को तीन साल पहले ही बेदखल किया हुआ है।

यह युवती अपनी मर्जी से हरजीत के साथ भाग गई थी। अब न तो हरजीत की मां उसका शव ले रही है न ही युवती के परिजन। अभी भी डेड बोडी रोपड़ चिकित्सालय में ही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed