{"_id":"1382859438acc423a4b8ab05b03a1d3d","slug":"loot-in-rampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला और बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला और बच्चों को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जुब्बल
Updated Thu, 13 Nov 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस्वती नगर में एक शातिर ने परिवार के सदस्यों को जहरीला पदार्थ खिला कर घर से लूट की है। सूचना के बाद आरोपी को पुलिस ने परिवहन निगम की बस से परवाणू में गिरफ्तार कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी से चोरी का सामान बरामद कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त सूचना के अनुसार स्टेट बैंक सरस्वती नगर में कार्यरत कोटखाई की पांदली गांव निवासी महिला नौ नवंबर को दिल्ली से घर लौटी। सफर के दौरान एक व्यक्ति की महिला के साथ पहचान हुई । शिमला से आरोपी महिला के साथ सरस्वती नगर पहुंचा।
विज्ञापन
दो दिन तक महिला के सरस्वती नगर स्थित आवास में रहने के बाद ग्यारह नवंबर की रात शातिर ने तीन बच्चों व महिला को जहरीला पदार्थ खिला कर बेहोश कर दिया। बुधवार सुबह लोगों ने महिला व बच्चों को घर में बेहोश पाया। उन्होंने उपचार के लिए सभी को सिविल अस्पताल रोहड़ू पहुंचाया।
विज्ञापन
होश में आने के बाद पता चला कि महिला के घर से सोने के गहने, कंप्यूटर स्क्रीन उनके मोबाइल फोन व कुछ अन्य सामान गायब है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी की लोकेश्न परवाणू के आसपास है। पुलिस ने त्यूनी से ऊना जा रही परिवहन निगम की बस के कंडक्टर से आरोपी की पहचान बताई। पहचान पुख्ता होने के बाद परवाणू में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डीएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि आरोपी को परवाणू में पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उसने अपना नाम पुलिस को राहुल बताया है। उन्होंने कहा आरोपी से चोरी का सामान भी बरामद कर दिया गया है।
परवाणू से पुलिस की टीम आरोपी को रोहड़ू पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि जहर खिलाने से घायल हुए सभी लोगों की हालात खतरे से बाहर है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि अनजान व्यक्ति को घर में पनाह न दें।