{"_id":"61f257f9d98598564350a083","slug":"kangra-news-man-murders-wife-with-hammer-in-kangra-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांगड़ा: हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांगड़ा: हथोड़े से वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 27 Jan 2022 02:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, लंबागांव (कांगड़ा )
अमर उजाला ब्यूरो, लंबागांव (कांगड़ा )
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 27 Jan 2022 02:03 PM IST
सार
बुधवार रात को आरोपी ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। विजय ने तैश में आकर पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
कांगड़ा जिले के विकास खंड लंबागांव की ग्राम पंचायत बरड़ाम में किराए के कमरे में रह रहे दार्जिलिंग निवासी ने बुधवार रात अपनी पत्नी की सिर पर हथोड़े से वार करके हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विजय लामा (35) निवासी दार्जिलिंग के रूप में हुई है। आरोपी दिहाड़ी मजदूरी करता था। कई वर्षों से बरड़ाम गांव में किराए के कमरे में रहता था। दो तीन महीने पहले ही आरोपी उक्त कमरे को छोड़कर कर्णसिंह के घर में किराए के कमरे में रह रहा था।
विज्ञापन
बुधवार रात को आरोपी ने शराब पी रखी थी। किसी बात को लेकर पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। विजय ने तैश में आकर पत्नी के सिर पर हथोड़े से वार कर दिया। पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद रिश्तेदारों को बताया कि उसने हत्या कर दी है। रिश्तेदार जब कमरे में आए तो उन्होंने देखा कि इंदिरा (28) का खून से लथपथ शव पड़ा था। मकान मालिक कर्ण सिंह ने पंचायत उपप्रधान सुनील राणा को सूचना दी।
विज्ञापन
सुनील राणा मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने हथोड़े को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ केसर सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके आरोपी से पूछताछ शुरू कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी बीडी भाटिया ने की है ।
विज्ञापन