फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Jalandhar businessman caught with 10 kg silver without bill and tax

जालंधर के कारोबारी से पकड़ी 10 किलो चांदी, विभाग ने लगाया 26 हजार जुर्माना

Thu, 12 Dec 2019 09:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Dec 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar businessman caught with 10 kg silver without bill and tax
सांकेतिक तस्वीर

आबकारी एवं कराधान विभाग ने सोने-चांदी का अवैध कारोबार करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। विभाग की टीम ने गांधी चौक में जालंधर के एक व्यक्ति से बिना बिल और टैक्स की 10 किलो चांदी पकड़ी है। इसकी कीमत चार लाख 37 हजार रुपये आंकी गई है। विभाग ने 26 हजार रुपये जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन

बता दें कि उक्त व्यक्ति बस अड्डा हमीरपुर में उतरा और गांधी चौक में चांदी को बेचने की फिराक में था।

राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम को इसकी गुप्ता सूचना मिली तो उन्होंने व्यक्ति से चांदी बरामद की। वह कोई बिल व टैक्स की रसीद नहीं दिखा पाया। इसके चलते विभाग की टीम ने 26 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। टीम में सहायक आयुक्त राज्य कर चेतराम ठाकुर, राज्य कर अधिकारी कुलदीप ठाकुर, मनोज कुमार और नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन


गौर रहे कि दो हफ्ते पहले भी भोटा बाजार में निगम की बस में सफर कर रहे जालंधर के एक व्यापारी से 27 किलो चांदी पकड़ी गई थी। इसकी कीमत 12.69 लाख रुपये आंकी गई थी। विभाग की टीम ने उससे 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला था। उपायुक्त राज्य कर नविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed