फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IT expert attempt to hack website of Skill development allowances

कौशल विकास भत्ते की वेबसाइट हैक कर पैसा गबन करने का किया प्रयास

Sun, 03 Feb 2019 12:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 03 Feb 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
IT expert attempt to hack website of Skill development allowances

कौशल विकास भत्ते के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग की वेबसाइट को हैक कर सरकारी धन के दुरुपयोग की कोशिश की गई है। शातिर आईटी एक्सपर्ट बताया जा रहा है। वेबसाइट में मंडी जिले के करसोग, जोगिंद्रनगर तथा सदर के स्टैटिकल असिस्टेंट के पासवर्ड आईडी हैक करके या चुराकर कौशल विकास भत्ते के लिए तीस फर्जी युवाओं के नामों की एंट्री कर दी, ताकि सरकार से मिलने वाले बेरोजगार भत्ते पर हाथ साफ किया जा सके।

विज्ञापन


उसमें दर्ज तीस युवाओं के नामों पर शक होने पर जिला रोजगार अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एसपी ने जांच का जिम्मा विशेष अन्वेषण इकाई जिला मंडी को सौंपा। जांच के बाद एसआईयू की टीम ने मामले की परतें उधेड़ीं और शातिर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सामने आने पर  प्रदेशभर के रोजगार कार्यालयों में अलर्ट जारी कर दिया है।

विज्ञापन

एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तीस प्रविष्टियां फर्जी निकली हैं। इसमें विभागीय कर्मचारियों के हाथ होने की आशंका भी है।

सिरमौर कनेक्शन, दो भाइयों के यहां जानी थी राशि
एसआईयू के प्रभारी सुनील कुमार सांख्यान ने बताया कि शिकायत मिली थी कि जिला रोजगार कार्यालय में कुछ नाम रिकॉर्ड में आए हैं, जो सरासर गलत और फर्जी हैं। ऐसे 30 अभ्यर्थियों ने योजना के तहत पैसे लेने के लिए कुछ बैंक अकाउंट दिए हैं, जो संगड़ाह, सिरमौर के रहने वाले दो व्यक्तियों के नाम पर हैं। इनके खाते में उक्त सारी राशि जानी थी। दोनों कंप्यूटर सेंटर चलाते हैं।
   
यह थी योजना 
वर्ष 2013 -14 में सरकार ने कौशल विकास भत्ता शुरू किया। शर्त थी कि बेरोजगार किसी प्राइवेट या अर्ध सरकारी या सरकारी संस्थान से आईटीआई डिप्लोमा कर रहा है तथा बेरोजगार है, जिसकी उम्र 16 वर्ष से लेकर 36 वर्ष के बीच है तथा जिसकी आमदनी 200000 प्रति वर्ष से कम है तथा हिमाचली है।

उसका रोजगार कार्यालय  में पंजीकरण हुआ है बेरोजगारी भत्ता के लिए अप्लाई कर सकता है। जिन्हें बेरोजगारी भत्ता प्रतिमाह 1000 तथा विशेष जरूरत वाले बेरोजगारों को 1500 सौ रुपये मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed