फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   illegal tree felling in mcleodganj.

अवैध कटान का मामला उठाने पर विदेशी महिला को मिल रही धमकियां

Thu, 20 Aug 2015 10:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 20 Aug 2015 10:37 AM IST
विज्ञापन
illegal tree felling in mcleodganj.

मैकलोडगंज में पेड़ों के अवैध कटान के मामले में कोर्ट मित्र ने शपथपत्र के माध्यम से अदालत को बताया कि अवैध कटान को उजागर करने वाली विदेशी महिला अब्दुला गजाला को धमकियां मिल रही हैं। बताया कि मामले में आरोपी मदन कपूर अदालती कार्यवाही में बाधा डाल रहा है।

विज्ञापन


कोर्ट मित्र ने गुहार लगाई है कि इसके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया जाए। इसके अलावा मामले की शुरू से जांच कर रहे एसएचओ सुरेंद्र को ही जांच का जिम्मा दिया जाए। उन्हें मामले की जांच से हटाने के कारण जांच पर विपरीत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


ज्ञात रहे कि विदेशी महिला अब्दुला गजाला ने मुख्य न्यायाधीश के नाम पत्र लिखकर मैकलोडगंज में हो रहे पेड़ों के अवैध कटान के बारे में अवगत करवाया था। इस पर हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। मामले में अदालत को सीडी के साथ एक शिकायत पत्र भेजा गया, जिसमें कहा गया है कि अदालती आदेशों के बावजूद इस इलाके में धड़ल्ले से पेड़ काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारण पूछे जाने पर बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले से ही पेड़ काटने की स्वीकृति ले रखी है। अपने पिछले आदेशों में अदालत ने पेड़ों को काटने के बारे में दी गई सभी स्वीकृति पर भी स्थगन आदेश पारित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed