फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   husband killed her wife in himachal

शराब पीने से रोका तो पत्नी को दी खौफनाक मौत

Tue, 21 Apr 2015 08:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन)
ब्यूरो/ अमर उजाला, दाड़लाघाट (सोलन) Updated Tue, 21 Apr 2015 08:07 PM IST
विज्ञापन
husband killed her wife in himachal

शराब के नशे में धुत पति के गुस्से का शिकार हुई सोनू देवी ने रविवार देर रात आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है। वहशी पति ने 31 मार्च की रात नशे में धुत होकर महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक महिला का कसूर इतना था कि उसने अपने पति को शराब पीने से रोका था। जांच के बाद पुलिस ने इसका खुलासा किया है।

घटना के बाद तुरंत महिला को आईजीएमसी ले जाया गया। जहां 20 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया है। मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी 30 अप्रैल तक न्याययिक हिरासत में है। पुलिस ने अब हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

सिर में घुसा दी थी कुल्हाड़ी

husband killed her wife in himachal

बनिया देवी के समीप दंपत्ति मजूदरी का काम करता था। 31 मार्च मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे नेपाल मूल का निवासी प्रेम सिंह लक्कड़ डिपो पर ही अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। वहीं डिपो पर उसकी पत्नी सन्नू देवी भी काम कर रही थी।

शराब पीने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। डिपो के करीब ही लगे टैंट में महिला को ले गया जहां उसने वहां पर रखी कुल्हाड़ी से सिर पर वार कर दिया। जिससे कुल्हाड़ी महिला के सिर पर ही फंस गई। वहीं यह देखकर वह मौके से फरार हो गया।

कत्ल का मामला किया दर्ज: डीएसपी
डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में पहले आरोपी के खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया गया था। पत्नी ने आईजीएमसी में दम तोड़ दिया है।

मामले में अब धारा 302 यानी कत्ल की धारा लगाई गई है। आरोपी पहले से ही 30 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में चल रहा है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed