फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp police constable arrest in shopkeeper murder case at kangra.

दुकानदार की हत्या के आरोप में कांस्टेबल गिरफ्तार

Sun, 13 Dec 2015 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, योल (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, योल (कांगड़ा) Updated Sun, 13 Dec 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
hp police constable arrest in shopkeeper murder case at kangra.

हिमाचल के कांगड़ा में टंग नरवाना पंचायत में शुक्रवार को सिद्धबाड़ी निवासी 38 वर्षीय पवन कुमार की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। हत्या के आरोप में पुलिस ने पुलिस के एक कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


मृतक पवन की मां देव शीला ने आरोप लगाया है कि 11 दिसंबर की रात को योल निवासी दीपक उसके बेटे को गाड़ी में बिठाकर ले गया था। शनिवार सुबह उसके बेटे की लाश टंग में मिली। इससे यह हत्या का मामला प्रतीत होता है। पवन की पत्नी राधा ने भी अपने पति की हत्या का अंदेशा जताया है। परिजनों के आरोपों के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कांस्टेबल दीपक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पवन टंग में एक दुकान करता था। पुलिस तफ्तीश के अनुसार पवन के गले पर चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि, सभी पहलुओं पर से पर्दा पूरी जांच के बाद ही हटेगा। एएसपी कांगड़ा विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता लगेगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में पुलिस कांस्टेबल दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एएसपी विजय सकलानी ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस के कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed