फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt orders probe in cid office hamirpur case

दफ्तर बंद कर धाम खाने के मामले पर बिठाई जांच

Wed, 12 Sep 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 12 Sep 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
hp govt orders probe in cid office hamirpur case

सीआईडी कार्यालय हमीरपुर को बंद कर कर्मचारियों और अधिकारियों के धाम पर जाने के मामले में सरकार ने जांच बिठा दी है। घटना के एक माह के बाद जांच के आदेश हुए हैं। मुख्य सचिव विनीत चौधरी ने इस मामले में प्रदेश पुलिस विभाग और सीआईडी विभाग से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह को मामले में जांच सौंपी गई है। एडिशनल एसपी ने इस मामले में सीआईडी कार्यालय हमीरपुर के प्रभारी और अन्य कर्मचारियों के लिखित में बयान लिए हैं।
विज्ञापन


मामले में आसपास के अन्य विभागों के कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई है।31 जुलाई को सीआईडी विभाग के एक अधिकारी के सेवानिवृत्ति हुई थी। यह अधिकारी बिलासपुर जिले से संबंधित है। एक अगस्त को बिलासपुर स्थित सेवानिवृत्त अधिकारी के आवास पर प्रीति भोज हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

hp govt orders probe in cid office hamirpur case

हमीरपुर सीआईडी कार्यालय का सारा स्टाफ कार्यालय में ताला लगाकर बिलासपुर में धाम के लिए चला गया। सर्विस रूल में कार्यालय में ताला लगाकर एक साथ छुट्टी पर नहीं जा सकते। इस मामले की शिकायत शिमला स्थित सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारी से भी की गई।

उन्होंने कोई संज्ञान लेने के बजाय शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक कर दी। बाद में मामला मुख्य सचिव विनीत चौधरी के पास पहुंचा। जिसके बाद अब मामले की जांच शुरू हुई है।      

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने कहा कि सरकार से मामले की जांच के आदेश मिले हैं। इस मामले में सीआईडी कार्यालय हमीरपुर के प्रभारी और अन्य कर्मचारियों के बयान लिए गए हैं। रिपोर्ट शिमला स्थित मुख्यालय में भेजी जा रही है।      

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed