{"_id":"5859508d4f1c1bf248e394f9","slug":"house-burgled-rs-6-lakh-worth-jewellery-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर खाली, चोरों ने अंजाम दी बड़ी वारदात, 6 लाख के गहने साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर खाली, चोरों ने अंजाम दी बड़ी वारदात, 6 लाख के गहने साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
Updated Wed, 21 Dec 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा पुलिस ने चोरी की एक वारदात की गुत्थी सुलझाई तो नाहन में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। यहां एक परिवार को एक सप्ताह तक रिश्तेदारी में जाना महंगा पड़ गया। नाहन के चकरेड़ा में चोरों ने एक घर में वारदात को अंजाम देकर 6 लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नाहन में प्रतिभा वर्मा पत्नी राकेश वर्मा निवासी मोहल्ला चकरेड़ा की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज हुआ है। प्रतिभा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने व हीरे के गहने चोरी कर ले गए हैं। इन गहनों की कीमत करीब 6 लाख रुपये के करीब है। शिकायत में कहा गया है कि उसका परिवार एक सप्ताह से घर पर नहीं था।
विज्ञापन
जब वह घर पहुंचे तो देखा कि भीतर सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद जब सामान की जांच की गई तो घर से गहने चोरी पाए गए। बहरहाल, चोरी की वारदातों ने लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों को घर से बाहर निकलना भी काफी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
पुलिस चोरी की कई वारदातों में आरोपियों को पकड़ चुकी है, लेकिन फिर भी वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। उधर, एएसपी सिरमौर विनोद धीमान ने बताया कि शिकायत पर मामले की छानबीन की जा रही है। पुलिस जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप करेगी। फिलहाल, पुलिस थाना नाहन में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।