फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   honeytrap gang busted for recovering money, six including woman arrested

प्यार में फंसाकर पैसे वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत छह गिरफ्तार

Wed, 02 Dec 2020 07:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 02 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
honeytrap gang busted for recovering money, six including woman arrested
सांकेतिक - फोटो : पीटीआई

हिमाचल के कुल्लू जिले की भुंतर तहसील के तहत पुलिस ने प्यार के झांसे में फंसाकर उससे मोटी रकम वसूलने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। कुल्लू में पिछले कई वर्षों से यह गिरोह लोगों को हनीट्रैप करने में सक्रिय था। इस गिरोह मे पांच पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने गिरोह में एक महिला समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है।  गिरोह की महिला सदस्य लोगों को अपने झांसे मे फंसाकर उन्हें किसी तरह अपने घर में अकेले रहकर आमंत्रित करती थी। इसके कुछ समय के बाद वहां गिरोह के अन्य सदस्य पहुंच जाते थे।

विज्ञापन


जो खुद को महिला का पति, भाई, रिशेतदार बताते थे। इसके बाद व्यक्ति पर वे पुलिस केस बनाने व जान से मारने की धमकिया देते थे। अपने आपको 5-7 व्यक्तियों से घिरा एक व्यक्ति अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए मुंह मांगी रकम देता था। गिरोह द्वार फंसाए गए एक व्यक्ति की पत्नी ने हिम्मत करके इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र कुमार उर्फ सिकंदर 36, पुत्र होतम राम,  भुन्तर, कुल्लू, आशू कुमार 20 पुत्र काला राम, निवासी मौहल, कुल्लू, अजय कुमार 25 पुत्र सुख राम निवासी शमशी, कुल्लू, मोहित कुमार 23 पुत्र स्वं देवी राम और प्रदीप कुमार 24 पुत्र दलिप कुमार निवासी मौहल, कुल्लू  और एक 37 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गिरोह के सदस्यों के खिलाफ पांच मामले, लड़ाई, मारपीट व रास्ता रोकने आदि के पहले भी दर्ज हैं। आरोपियों से शिकायतकर्ता के 40 हजार में दस हजार और मोबाइल की रिकवरी हुई है। उन्होंने कहा कि गिरोह की महिला सदस्य जमीन बेचने, जमीन दिखाने के लिए घर बुलाने, फेसबुक पर दोस्ती करके फोन नंबर लेने, जरुरी काम के लिए घर लेने आने के लिए फंसाने, महिला संबंधी झूठे केस में फंसाने और प्यार भरी बातों में फंसाकर ग्राहक को घर बुलाती थी। आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल की गई दो गाड़ियों को भी पुलिस ने कब्जे पुलिस में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed