{"_id":"5e95d9b48ebc3e6fca0060f2","slug":"home-youth-quarantined-two-women-sent-obscene-messages-to-female-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन किए दो युवकों ने महिला डॉक्टर को भेजे अश्लील मैसेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
होम क्वारंटीन किए दो युवकों ने महिला डॉक्टर को भेजे अश्लील मैसेज
Tue, 14 Apr 2020 09:11 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू (शिमला)
अमर उजाला नेटवर्क, रोहड़ू (शिमला)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Apr 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
शिमला जिले के उपमंडल रोहड़ू के सरस्वतीनगर में होम क्वारंटीन दो युवकों पर महिला चिकित्सक को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जिले के बाहर से आने पर क्वारंटीन किए दोनों आरोपियों ने व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया, जिसमे महिला डॉक्टर सहित कुछ अन्य लोगों को भी शामिल किया।
विज्ञापन
इसके बाद युवकों ने ग्रुप पर अश्लील मैसेज डालने शुरू कर दिए। महिला डॉक्टर ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी रोहड़ू सुनील कुमार नेगी ने बताया युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन